Connect with us

National

Independence Day 2025: Tricolour के ध्वजारोहण के Rules जान लें, ताकि न हो National Flag की Disrespect

Published

on

15 अगस्त भारत का वह दिन है जो हर भारतीय के दिल में गर्व और देशभक्ति का भाव भर देता है। इस साल हमारा देश 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में जगह-जगह ध्वजारोहण होगा — चाहे वो लाल किला हो, स्कूल-कॉलेज हों, सरकारी दफ्तर हों या फिर आम लोगों के घर। पिछले कुछ सालों में सरकार के हर घर तिरंगा” अभियान ने इसे और खास बना दिया है, क्योंकि अब लोग अपने घरों और पब्लिक प्लेसेज़ पर भी तिरंगा फहराने लगे हैं।

लेकिन तिरंगा फहराना जितना गर्व का विषय है, उतना ही जरूरी है कि हम इसे सही तरीके से फहराएं और संभालें। इसके लिए भारतीय ध्वज संहिता (Indian Flag Code) के तहत कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन हर नागरिक को करना चाहिए, ताकि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो।

तिरंगा फहराने के जरूरी नियम

  1. झंडा साफ-सुथरा और सही हालत में हो — फटा हुआ, गंदा या क्षतिग्रस्त झंडा कभी न फहराएँ।
  2. सम्मान के साथ फहराएँ — फहराते समय गरिमा बनाए रखें, ये सिर्फ एक कपड़ा नहीं बल्कि देश की पहचान है।
  3. सभी को दिखना चाहिए — तिरंगा ऐसी जगह हो जहां हर किसी को साफ नज़र आए।
  4. मंच पर पोजीशन — अगर मंच पर फहराया जा रहा है तो वक्ता के दाहिनी ओर झंडा होना चाहिए।
  5. अन्य झंडों से ऊपर — अगर पास में कोई और झंडा है तो वह तिरंगे से नीचे होना चाहिए।
  6. जमीन को न छुए — तिरंगा किसी भी हालत में जमीन पर नहीं गिरना या छूना चाहिए।
  7. अशोक चक्र की स्थिति — यह सफेद पट्टी के बीच में हो और इसमें 24 तीलियां साफ दिखें।

तिरंगा उतारने के नियम

तिरंगा फहराने जितना अहम है, उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से उतारना:

  1. झंडा उतारकर सीधा (Horizontal) फैलाएं
  2. मोड़ने का तरीका — पहले केसरिया और हरे रंग की पट्टियों को बीच की सफेद पट्टी के नीचे मोड़ें।
  3. सफेद पट्टी को इस तरह मोड़ें कि केवल अशोक चक्र नज़र आए।
  4. मोड़े हुए झंडे को हथेलियों पर रखें और सुरक्षित जगह पर रखें।
  5. अगर तिरंगा फट जाए या गंदा हो जाए तो उसे एकांत में, आदर के साथ नष्ट करें।

भारतीय ध्वज संहिता के मुख्य नियम

  • लागू: 26 जनवरी 2002
  • झंडा हमेशा आयताकार होगा, लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2
  • झंडे पर कुछ भी लिखा नहीं होना चाहिए
  • क्षतिग्रस्त, गंदा या फटा हुआ झंडा इस्तेमाल नहीं करना है।
  • हर समय झंडे का सम्मान बनाए रखना जरूरी है।

स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी और त्याग का प्रतीक है। तिरंगे को सही तरीके से फहराना और संभालना हर भारतीय की जिम्मेदारी है। इस 15 अगस्त, तिरंगा जरूर फहराएँ, लेकिन नियमों का पालन करके, ताकि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमेशा सम्मान के साथ लहराता रहे।

Advertisement
Punjab3 minutes ago

पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Punjab3 hours ago

पंजाब में बड़ी साजिश नाकाम, 4 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार

Punjab4 hours ago

पंजाब सरकार के कर्मचारियों को केंद्र से ज्यादा पहले ही 70% तक अधिक वेतन मिल रहा है, प्रदेश ने कहा कि वह केंद्रीय डी.ए सहित केंद्रीय पे-स्केल लागू करने को तैयार है

public4 hours ago

कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने कनाडा में भारतीय स्टूडेंट्स के पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट संकट पर जताई चिंता, केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की मांग की

Punjab4 hours ago

पजाब सरकार जेन-ज़ी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है; विधानसभा में नौजवानों पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा उठाया