Connect with us

National

केंद्र सरकार जारी करेगी RDF की पहली किश्त:गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिया आश्वासन

Published

on

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को आश्वासन दिलाया है कि वह RDF के पैसे की पहली किश्त जल्द रिलीज करने का आश्वासन दिलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से उनके सामने यह मुद्दा उठाया गया था कि हमारा 85 सौ करोड़ रुपए RDF रुका हुआ है। जिसे रिलीज किया जाए ताकि पंजाब में सड़कों और मंडियों पर यह पैसा खर्च किया जा सके। जिस पर गृह मंत्री ने कहा है कि वह इसके लिए जल्द ही बैठक बुलाएंगे और जल्द ही कुछ पैसे की पहली किश्त जारी कर दी जाएगी।

FCI का जरनल मैनेजर पंजाब का लगाने की अपील

चंडीगढ़ में 60 पंजाब के अफसर 40 अफसर हरियाणा के अफसर लगाए जाते हैं, इसे मेंटेन किया जाना चाहिए। कई बार यूटी के अधिकारी लगाए जा रहे हैं। इसे भी रोका जाना चाहिए। जबसे पंजाब बना है, तब के FCI का जीएम पंजाब का लगता रहा है, इस बार GM यूटी केडर का लगा दिया है। इसका भी विरोध जाहिर किया गया है। इसके लिए वह पैनल देंगे और उनकी तरफ से इस पर विचार करने का आश्वासन दिलाया है।

सीड एक्ट पर भी जताया विरोध

भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी तरफ से गृह मंत्री से निवेदन किया है कि सीड एक्ट को सांसद में ना लाया जाए, इससे पंजाब का नुकसान होगा, हमने इस पर विरोध जाहिर किया है, क्योंकि पंजाब में कृषि करके किसान कुछ फसल बीज के तौर पर रख लेते हैं। अगर कंपनी कहेगी कि बीज हमारे पास से लेना है तो यह सही नहीं है। इस लिए हमने विरोध किया है।

गृह मंत्री के समक्ष उठा SYL का मुद्दा

SYL की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है, हमने उन्हें यह बताया है कि हमारे पास देने के लिए पानी नहीं है। मैने उन्हें कहा है कि इस मुद्दे को बैठकर बंद कर लेना चाहिए या यह मुद्दा भी बंद कर देने की अपील की है।

इंटरनेशनल बार्डर पर कंटीली तार और अंदर करने का भी उठाया मुद्दा

मु़ख्यमंत्री ने बताया कि उनकी तरफ से यह भी मुद्दा उठाया गया है कि इंटरनेशनल बार्डर पर कंटीली तार को और अंदर की जानी चाहिए, इससे हमारे जमींदारों को खेती करने में आसानी होगी और तस्करी भी कम होगी। वह इसे मान गए हैं और वह कंटीली तार अंदर करने जा रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National11 hours ago

कुलगाम में पहलगाम जैसी वारदात, नाम पूछकर दो मजदूरों को मारी गोली

Punjab14 hours ago

पंजाब पुलिस ने हरियाणा आधारित नकल गिरोह का किया भंडाफोड़, किसी को भी पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम नहीं करने देंगे: हरजोत सिंह बैंस

Punjab14 hours ago

महान शहीद ऊधम सिंह के ‘शहीदी दिवस’ पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से 107 करोड़ रुपए से अधिक के विकास प्रोजेक्ट सुनाम को समर्पित

Punjab14 hours ago

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

पिछले 12 सालों से नफरत, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के दम पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति कर रही है भाजपा: मीत हेयर

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की