Connect with us

National

आचार संहिता के चलते युवक से जब्त की 10 लाख की नकदी: पुलिस व फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की संयुक्त कार्रवाई

Published

on

Haryana Police

लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देजनर लगी आचार संहिता के तहत सक्रियता दिखाते हुए गुरुग्राम पुलिस व फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम ग्वाल पहाड़ी के नजदीक एक वाहन चालक से 10 लाख की नगदी जब्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वाड की टीम को पुलिस चौकी ग्वाल पहाड़ी थाना डीएलएफ फेज वन गुरुग्राम से सूचना दी गई कि उत्तर प्रदेश रजिस्टर्ड एक आई ट्वेन्टी हुंडई गाड़ी से गांव ग्वाल पहाड़ी के नजदीक 10 लाख रुपए की नगदी की बरामदगी की गई है। उन्होंने
बताया कि वीडियोग्राफी के दौरान जब गाड़ी चालक शैलेंद्र अग्निहोत्री पुत्र अनिल कुमार अग्निहोत्री निवासी मोहल्ला पटकना नजदीक पुलिस चौकी कनौज (उत्तर प्रदेश) से नगदी के बारे पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। ऐसे में उक्त राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। वहीं गाड़ी चालक को नियमों के तहत बयान दर्ज कर जब्त की गई राशि के संबंध में संबंधित कागजात के साथ अपना दावा प्रस्तुत करने को कहा गया है। डीसी ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने पाया कि उक्त वाहन चालक ने अपनी गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगाई हुई थी। जिस पर पुलिस ने नियमों के तहत उसका 10 हजार का चालान भी किया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News20 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News20 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News20 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News20 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News20 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप