Connect with us

National

Haryana में कार को लगी भयानक आग, कार चालक जला ज़िंदा

Published

on

Haryana के पानीपत शहर में दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया| शहर के बीच से गुजर रहे एक ऊंचे फ्लाईओवर पर गाड़ी चलाते समय एक मारुति सेलेरियो कार में अचानक आग लग गई और हादसे में में युवक जिंदा जल गया|

बतादे की मौके से गुजर रहे लोगों ने आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम नंबर पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और कार में लगी आग पर काबू पाने में करीब 40 मिनट का समय लगा और आग बुझाने के बाद कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा एक युवक जला हुआ मिला|

राहगीरों का कहना है कि कार में आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें सवार युवक बाहर नहीं निकल सका। कार में आग लगने के बाद ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई| देखते ही देखते आग ने विशाल रूप ले लिया और कार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे कार के अन्दर बैठा शख्श जिंदा जल गया |

बतादें की पुलिस ने किसी तरह युवक को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जिस कार में आग लगी है उसका नंबर समालखा है| इसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गाड़ी गांव डाडौला के एक व्यक्ति की है, जो अनिल कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह कार 24 अप्रैल 2019 को ली गई थी। गाड़ी के सभी कागजात पूरे हैं| जांच अधिकारी राणा प्रताप ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab1 hour ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, आंगनवाड़ी के 28 हजार से ज्यादा स्मार्टफोन अब ‘ड्रग जनगणना’ में होंगे इस्तेमाल

Punjab2 hours ago

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹4 लाख की जीवनरक्षक सर्जरी कैशलेस, भगवंत मान सरकार के स्वास्थ्य मॉडल की प्रभावशीलता का प्रमाण

Punjab3 hours ago

Patiala के अस्पताल थप्पड़ कांड में स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती; आरोपी कर्मचारी निलंबित, सुनीं मरीजों की समस्याएं

Punjab4 hours ago

चंडीगढ़ धमाका निंदनीय, भाजपा की दोषारोपण की राजनीति भी उतनी ही दुर्भाग्यपूर्ण: Baltej Pannu

Punjab5 hours ago

हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, विपक्ष मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को पटरी से उतारने के लिए भ्रम फैला रहा है: बलतेज पन्नू