Connect with us

National

Karnataka के कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम में हुआ ब्लॉस्ट, मौके का वीडियो हुआ वायरल

Published

on

Karnataka के बेल्लारी उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक ज्वैलर्स के शोरूम में एयर कंडीशनर में विस्फोट हो गया| इस घटना का सोशल मीडिया से एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शोरूम में गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे कर्नाटक स्थित कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम में एयर कंडीशनर में विस्फोट हो गया|

घटना के कई वीडियो Social Media प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें गंभीर रूप से घायल लोगों को ज्वेलरी शॉप से ​​बाहर निकाला जा रहा है| घायलों को इलाज के लिए शहर के विम्स अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक धमाका इतना भीषण था कि दुकान की खिड़कियां तक टूट गईं और रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ |

वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, सिटी डीवाईएसपी, ब्रूसपेट सर्कल इंस्पेक्टर और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस या स्थानीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विस्फोट शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हादसे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है|

इस हादसे के बाद कंपनी ने कहा है कि उन्हें इस घटना का बेहद अफसोस है| एयर कंडीशनिंग एजेंसी के तीन प्रतिनिधि और कल्याण ज्वैलर्स के दो कर्मचारी घायल हो गए और उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और वर्तमान में वे ठीक हो रहे हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहे हैं। हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की भी गहराई से जांच कर रहे हैं।

इस वीडियो में आप देख सकते है की किस तरह से पुरे कमरे में धुआँ धुआँ फैल रखा है और एक आदमी इस विस्फोट में घ्याल भी हुआ है | उसकी हालत भी घंभीर बताई जा रही है | इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National2 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab11 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab11 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान