Connect with us

National

‘एक-दो दिन में गिर सरकती है बिहार सरकार’, पूर्व सीएम के बेटे ने कर दिया खुलासा

Published

on

नेशनल डेस्कः जेडीयू के ‘इंडिया’ गठबंधन से नाता तोड़ने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने के संकेतों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता संतोष कुमार सुमन ने शुक्रवार को कहा कि बिहार सरकार एक या दो दिन में गिर सकती है। सुमन बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अब तक उनकी पार्टी को जेडीयूके साथ किसी भी आसन्न गठबंधन के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयूके अध्यक्ष हैं।

सुमन ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि यह (नीतीश) सरकार एक या दो दिन में गिर जाएगी।” राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के साथ जेडीयूप्रमुख के संबंधों में गहराती खाई के बीच, भाजपा नेताओं ने संकेत दिया है कि वे कुमार के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले दिन में, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजनीति में किसी के लिए दरवाजे कभी भी स्थायी रूप से बंद नहीं होते हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक कुमार या जेडीयूका सवाल है, राजनीति में दरवाजे कभी भी स्थायी रूप से बंद नहीं होते हैं। बंद दरवाजे समय आने पर खुलते भी हैं, लेकिन वे खुलेंगे या नहीं, यह हमारे केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है।”

राज्य में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा बिहार में अपने सहयोगियों के साथ संपर्क बनाए हुए है, जिनमें मांझी, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस शामिल हैं। मांझी की पार्टी के चार विधायक हैं, जो राज्य में सत्ता संतुलन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

मांझी भी पहले विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा थे और सुमन बिहार सरकार में मंत्री थे। उनकी पार्टी ने पिछले साल भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन छोड़ दिया था। भाजपा सूत्रों ने कहा कि जेडीयूके उनके गठबंधन में शामिल होने से यह सुनिश्चित होगा कि राजग लोकसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करेगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राजग ने बिहार की 40 में से 39 सीट जीती थीं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab10 mins ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

Punjab24 mins ago

PRTC सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया

Punjab17 hours ago

दूसरों को बाहरी कहने से पहले सुनील जाखड़ बताएं कि मोगा में रैली करने आए आपके नेता कोटकपूरा से आए थे? Baltej Pannu

National17 hours ago

AAP नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

National18 hours ago

मोगा की रैली में CM मान का ऐलान:‘30 दिन तकसीम’ योजना शुरू; आढ़तियों की हड़ताल पर सख्त रुख; 2027 के लिए मांगा जनादेश