Connect with us

National

संगड़ाह में दर्दनाक हादसा, टिप्पर के खाई में गिरने से 2 की मौत

Published

on

संगड़ाह : सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह में हुए एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवेंद्र सिंह (31) पुत्र संतराम गांव बड़वाना और रामानंद पुत्र नेत्र सिंह (41) निवासी रजाना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार माइना से रजाना की तरफ जा रहा टिप्पर रजाना के समीप पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को एम्बुलैंस के माध्यम से उपचार के लिए ददाहू अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार डढवाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ददाहू अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

पंजाब में महिलाओं को भगवंत सिंह मान सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत सुरक्षित एवं समय पर प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच का लाभ

Punjab2 hours ago

Punjab की महिला को 1 जुलाई को 3 हजार और दलित महिला को साढ़े चार हजार मिलने की योजना दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम- केजरीवाल

Punjab2 hours ago

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए रियायतों संबंधी दिशा- निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दी।

Punjab3 hours ago

Punjab के इतिहास में पहली बार, किसी सरकार ने अपने चुनाव घोषणापत्र में किया हर वादा पूरा किया है: बलतेज पन्नू

Punjab3 hours ago

अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं के साथ होंगे शामिल