Connect with us

National

128 वर्षीय योग गुरु बाबा शिवानंद का निधन, पद्मश्री सम्मानित संत को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि।

Published

on

128 वर्षीय योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा का शनिवार रात वाराणसी, उत्तर प्रदेश में निधन हो गया। उन्होंने बीएचयू अस्पताल में अंतिम सांस ली। स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। जानकारी के मुताबिक, आज उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा।

PM नरेंद्र मोदी ने शिवानंद बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि योग और ध्यान को समर्पित शिवानंद बाबा का जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। समाज सेवा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनका निधन न सिर्फ काशीवासियों, बल्कि देशभर में उनसे प्रेरणा लेने वाले लाखों लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुखद घड़ी में पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

योग गुरु ने शनिवार रात 8.30 बजे इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। तबीयत खराब होने के कारण वे तीन दिनों तक बीएचयू में भर्ती रहे। देर रात उनका पार्थिव शरीर दुर्गाकुंड स्थित आश्रम लाया गया। वह एक योग गुरु और योगाभ्यास के विशेषज्ञ थे। उन्होंने योगाभ्यास को अधिक प्राथमिकता दी। वे भी स्नान के लिए महाकुंभ पहुंचे। उन्हें 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सम्मानित किया था।

योग गुरु शिवानंद ने योग अभ्यास को उच्च प्राथमिकता दी तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया। वह भी स्नान करने महाकुंभ पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टर देवाशीष ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह तीन दिनों से बीएचयू में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर शनिवार देर रात दुर्गाकुंड स्थित आश्रम में लाया गया। शिष्यों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को हरिश्चंद्र घाट पर किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग