Connect with us

National

मध्य प्रदेशः अमित शाह ने संभाला भाजपा के चुनाव प्रचार का मोर्चा, तीन दिन करेंगे प्रवास

Published

on

नेशनल डेस्कः केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 28 से 30 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शाह 28 अक्टूबर को दोपहर 12.50 बजे रानी दुर्गावती चिकित्सालय के पास जबलपुर में शहीद शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 1.30 बजे जबलपुर भाजपा संभागीय कार्यालय में जबलपुर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 3.40 बजे छिंदवाडा जिले के जुन्नारदेव के नंदलाल शोध स्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

शाह शाम 6.10 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। श्री शाह 29 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे वीआईपी रोड भोपाल स्थित राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। आप प्रात: 11.30 बजे खजुराहो के होटल रमाडा पहुंचकर सागर संभाग की संभागीय बैठक का मार्गदर्शन करेंगे। दोपहर 2.50 बजे रीवा जिले के वृंदावन गाडर्न झिरिया में रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक में शामिल होंगे। 

उसके पश्चात शाम 6.30 बजे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर फ्रीगंज स्थित टावर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात्रि 8.30 बजे होटल रूद्राक्ष में उज्जैन संभाग की संभागीय बैठक में भाग लेंगे। शाह 30 अक्टूबर को प्रात: 11.30 बजे इंदौर के होटल ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर हाल विजय नगर में इंदौर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.30 बजे होटल रेडीसन सिटी सेंटर ग्वालियर में ग्वालियर चंबल संभाग की संभागीय बैठक में मार्गदर्शन करेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab9 mins ago

Punjab में ‘मिशन अन्वेषण’ का आगाज, गैस और तेल की खोज के लिए शुरू हुआ सर्वेक्षण

National19 mins ago

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, ‘यूनिफाइड बिल्डिंग रूल्स 2025’ रद्द; पुराने नियम फिर से लागू

National49 mins ago

AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

Punjab1 hour ago

भयंकर गर्मी में पब्लिक को राहत, पंजाब में बिना रुके मिलेगी 24 घंटे बिजली, भगवंत मान के ‘मिशन रोशन’ से बदली तस्वीर

National2 hours ago

Punjab News: मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान