Connect with us

National

दिल्ली: बहनोई को ‘सबक सिखाने’ के लिए महिला ने की ढाई साल के भांजे की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

Published

on

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने ढाई साल के भांजे की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने बहनोई को “सबक सिखाने” के लिए भांज की हत्या की क्योंकि उसे उस पर चोरी करने का संदेह था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बसंती को संदेह था कि उसके बहनोई ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के बवाना में स्थित उसकी मां के घर से 10 हजार रुपए चोरी किए हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार उसे बुधवार शाम 5:46 बजे एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली, और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो बसंती ने बताया कि उसकी बहन रीना का बेटा आयुष घर से लापता है और कोई उसे उठाकर ले गया है। पुलिस ने कहा कि बसंती ने दावा किया कि उसने आयुष को घर के बाहर रोता हुए देखा था, जिसके बाद वह उसे अंदर ले आई थी और सोने के लिए एक कमरे में भेज दिया था। 

पानी की एक टंकी से बच्चे का शव बरामद 
पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी) रवि कुमार सिंह ने कहा कि जब आयुष की बहन माला (7) वहां पहुंची और आयुष नहीं मिला तो उसने पडो़सियों को पुकारा, जिसके बाद बसंती ने पुलिस को फोन किया। डीसीपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करने पर पता चला कि बंसती बच्चे को लेकर घर में घुसी थी और कुछ मिनट बाद बच्चे के बिना बाहर निकल गई। डीसीपी ने कहा कि बच्चे की बहन के शोर मचाने से पहले तक कोई भी घर के अंदर नहीं घुसा था। सिंह ने कहा कि इससे बसंती पर संदेह हुआ और घर की जांच के दौरान पानी की एक टंकी से बच्चे का शव बरामद किया गया। डीसीपी ने कहा कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर बसंती को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना के समय बच्चे के माता पिता काम के लिए बाहर गए थे। 

महिला के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारियों ने कहा कि महिला ने अपने भांजे की हत्या की बात कबूल कर ली और बताया कि उसे संदेह था कि उसके बहनोई ने करीब 20 दिन पहले उसकी मां के 10 हजार रुपए चुराए थे। उन्होंने बताया कि महिला ने कहा कि इसके चलते उसका अपने पति और बहन के ससुराल वालों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि बसंती ने कहा कि “उन्हें सबक सिखाने” के लिए उसने बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि महिला के खिलाफ बवाना थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धार 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

निलंबित DIG भुल्लर की मुश्किलें बढ़ी, चंडीगढ़ CBI की विशेष अदालत में चलेगा केस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

National3 hours ago

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Punjab20 hours ago

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं: पंजाब ट्रेड कमीशन छोटे व्यापारियों का समय और मेहनत बचाएगा: Harpal Singh

National20 hours ago

CM भगवंत मान की जंग के मैदान में हर गाँव की VDC बनी फ्रंटलाइन योद्धा: पन्नू

Punjab21 hours ago

मोगा की ऐतिहासिक रैली ने नशों के विरुद्ध पंजाब की ‘जंग’ का दूसरा पड़ाव शुरू, विपक्षी पार्टियां अपनी ‘राजनीतिक दुकानें’ बंद होने के डर से घबराईं: Kuldeep Singh

Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज