Connect with us

National

दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों को केजरीवाल सरकार का बड़ा तोहफा

Published

on

Arvind Kejriwal

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी (आप) नीत दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने का फैसला किया है। एमसीडी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमसीडी के अकुशल श्रमिकों के लिए मासिक न्यूनतम वेतन 16,792 रुपये से बढ़कर 17,234 रुपये हो जाएगा। अर्द्ध-कुशल श्रमिकों के लिए वेतन 18,499 रुपये से बढ़कर 18,993 रुपये तथा कुशल श्रमिकों के लिए 20,375 रुपये से बढ़कर 20,903 रुपये हो जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने एक अप्रैल से सभी एमसीडी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा की थी। न्यूनतम वेतन बढ़ाने पर सरकार का प्रस्ताव एमसीडी के सदन की अगली बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

एमसीडी के अधिकारी ने कहा कि निगम कर्मचारियों के लिए संचित महंगाई भत्ता सदन से मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा। एमसीडी सदन के बैठक के एजेंडे के अनुसार, लिपिक और पर्यवेक्षी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि की जाएगी। प्रस्ताव के मुताबिक, गैर-मैट्रिक पास कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़कर 18,993 रुपये, मैट्रिक पास लेकिन स्नातक नहीं होने पर 20,902 रुपये तथा स्नातक और इससे ऊपर के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 22,744 रुपये हो जाएगा। इन कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता क्रमश: 494 रुपये, 546 रुपये और 598 रुपये प्रति माह होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab17 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab19 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab19 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab19 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान