Connect with us

National

उत्तरकाशी में हुआ भीषण हादसा, 40 से 45 मजदूरों की जान खतरे में, बचाव कर्मचारी मजदूरों की जान बचने में जुटी .

Published

on

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक भीषण हादसा हो गया, जिसमे 40 से 45 मजदूर मलबे में दब गए | ये हादसा बीते रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिसमे 40 से 45 मजदूर मलबे में दब गए|
बता दे की मजदूरों की जान बचने के लिए पाइप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है.

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, राठौड़ी ने कहा कि फंसे हुए मजदूरों तक ट्यूब के जरिए ऑक्सीजन भेजी जा रही है. उन्हें यह भी आश्वासन दिया गया है कि उनकी सुरक्षा के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं. मशीनें लगातार मलबा हटा रही हैं. आपको बता दें कि यह हादसा रविवार सुबह करीब 4 बजे हुआ जब साढ़े चार किलोमीटर लंबी सुरंग का 150 मीटर लंबा हिस्सा ढह गया |

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि काम बहुत तेजी से चल रहा है. हर कोई बहुत मेहनत कर रहा है. कल हम दुखी थे क्योंकि हम फंसे हुए लोगों से बात नहीं कर पाए. लेकिन फिर हम उनसे बात करने में कामयाब रहे. उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि बचाव कार्य रात भर जारी रहा।

बता दे कि मलबा हटाने का काम जारी है. गंदगी का काम लोडर और एक्सकेवेटर से किया जा रहा है। सुरंग का करीब 30-35 मीटर हिस्सा टूट गया है. घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है. हमें पता है कि करीब 40 से 45 लोग फंसे हुए हैं. हर कोई सुरक्षित है.
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, अग्निशमन विभाग की टीमें और राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के कर्मी बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab13 hours ago

मान सरकार का टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, 7 करोड़ का माल जब्त; 3.5 करोड़ का जुर्माना

Punjab16 hours ago

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी का असर जारी

Punjab17 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

Punjab18 hours ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab18 hours ago

अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान