Connect with us

National

प्रियंका गांधी वाद्रा पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना, कहा- इनकी धार्मिक भावनाएं ‘‘चुनावी पर्यटन” से जुड़ी हैं

Published

on

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने आश्चर्य जताया कि क्या वह ‘‘चुनावी पर्यटन” के लिए किसी मंदिर में जाने के बजाय धार्मिक आस्था के साथ वहां गई थीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल में निर्वाचन आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई है जिसमें प्रियंका पर चुनावी राज्य राजस्थान में एक रैली में यह दावा करने का आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भीलवाड़ा के देवनारायण मंदिर में केवल 21 रुपये के दान का एक लिफाफा डाला था।

नड्डा ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘क्या आपने कभी उस नेता (प्रियंका गांधी) को पूरी धार्मिक आस्था के साथ किसी मंदिर में जाते या किसी मंदिर की रक्षा के लिए कुछ भी बोलते हुए देखा है?” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेताओं की धार्मिक भावनाएं ‘‘चुनावी पर्यटन” से जुड़ी हैं। नड्डा ने कहा, ‘‘(राजस्थान में) अशोक गहलोत सरकार द्वारा महिलाओं पर किए गए अत्याचारों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। लेकिन जब चुनाव आया है तो वह खुद को चुनावी पर्यटन का हिस्सा बना रही हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने 28 जनवरी को भगवान देवनारायण के एक कार्यक्रम में भाग लिया था। पुजारी ने भी कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा दान की गई धनराशि के बारे में कोई जानकारी नहीं है।” भीलवाड़ा के देवनारायण मंदिर के पुजारी ने शुक्रवार को प्रियंका गांधी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिये गये दान के लिफाफे में केवल 21 रुपये होने की कहानी गढ़ने का आरोप लगाया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News8 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News8 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News8 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News8 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News8 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप