Connect with us

Jammu & Kashmir

Jammu: वैष्णों देवी जा रही बस पर आतंकियों ने किया हमला, 10 लोगों की हुई मौत

Published

on

Jammu Kashmir में रविवार को रियासी के शिवखोरी से दर्शन के लिए वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई| इनमें से 3 तीर्थयात्रियों की मौत आतंकियों की गोली लगने से हो गई, जबकि हमले के तुरंत बाद ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई, जिससे 7 अन्य तीर्थयात्रियों की भी मौके पर ही मौत हो गई |

बस मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शिवखोरा मंदिर से कटरा जा रही थी, तभी आतंकियों ने उस पर हमला कर दिया| सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकियों का वही ग्रुप है जो राजौरी, पुंछ और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है|

जैसे ही आतंकवादियों ने बस पर गोलीबारी की, चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। कई यात्री घायल हो गए और करीब 7 अन्य लोगों की खाई में गिरने से मौत हो गई अब मरने वालों की संख्या 10 हो गई है| हालांकि सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है| मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है| शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकी हमले में दो तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया गया है|

इस घटना के संबंध में एसएसपी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, ”रविवार को आतंकवादियों के एक समूह ने रियासी जिले के रनसू इलाके से आ रही एक यात्री बस पर हमला कर दिया| हमले के कारण बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस पुनी रियासी के कांडा इलाके के पास गहरी खाई में गिर गई| दुर्घटना में 10 लोगों के मारे जाने और अन्य के घायल होने की आशंका है।”

उन्होंने कहा, “बचाव अभियान जल्द से जल्द पूरा किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य बल मौके पर पहुंच गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है|

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab12 hours ago

अशीर्वाद योजना के तहत ₹14.16 करोड़ जारी: डॉ. बलजीत कौर

National12 hours ago

पंजाब को निवेश का नंबर-1 गंतव्य बनाने के लिए CM भगवंत मान ने औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च की

National13 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए प्रिंसिपलों के आठवें बैच को रवाना किया, अब तक 234 प्रिंसिपल विश्व स्तरीय प्रशिक्षण के लिए भेजे गए

National13 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री आनंदपुर साहिब में विश्व स्तरीय ‘श्री गुरु तेग बहादुर विश्वविद्यालय’ को मंजूरी दी

National15 hours ago

CM मान ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी लॉन्च की: बोले-हम हिस्सा या लाल थैली नहीं मांगेंगे, महिलाओं को कल तोहफा देंगे

National3 weeks ago

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

Punjab4 weeks ago

Punjab: कौन हैं डॉ. पुष्पिंदर गिल? जिन्हें मिली बड़ी जिमेदारी, पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के VC नियुक्त

Punjab3 weeks ago

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

Uttar Pradesh4 weeks ago

राजनाथ सिंह और CM योगी का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत, हरिद्वार कार्यक्रम में हुए शामिल

Punjab4 weeks ago

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन ठंडी हवाएं चलेंगी:दिन में तेज धूप निकलेगी, पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा, फरीदकोट सबसे ठंडा