Connect with us

Himachal Pradesh

कांगड़ा व चम्बा के 2 लोगों से 15.41 लाख रुपए की ठगी, शातिरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Published

on

धर्मशाला : साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में कांगड़ा व चम्बा जिला के 2 लोगों से 15.41 लाख रुपए की ठगी करने मामले दर्ज हुए हैं। शातिरों ने कांगड़ा जिला के व्यक्ति से 9.68 लाख रुपए जबकि चम्बा जिला के व्यक्ति से 5.73 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में कांगड़ा जिला के ज्वाली क्षेत्र निवासी हरि चंद को शातिर ने फोन कर बताया कि वह उनके घर में टाइलों का काम कर चुका है तथा उन्हें जानता है।

शातिर ने व्यक्ति को झांसे में लेते हुए कहा कि वह किसी को ऑनलाइन पैसे भेज रहा है लेकिन ट्रांजैक्शन नहीं हो पा रही है। इस दौरान पीड़ित ने शातिर की बातों में आकर उसको पैसे भेज दिए। शातिर की ओर से हरि चंद को उसके खाते में पैसे जमा करवाने के भी झूठे मैसेज भेजे गए। हरि चंद ने लगभग 35 ट्रांजैक्शन के जरिए शातिर को 968416 रुपए भेज दिए। जब हरि चंद ने उनके घर में टाइलों का काम करके गए व्यक्ति से जाकर पूछा तो उसने पैसे लेने बारे कोई जानकारी न होने की बात कही। ठगी का अहसास होने के बाद हरि चंद ने साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज करवाया।

कंपनी की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर ठगे 5.73 लाख रुपए
दूसरे मामले में इफ्को खाद बेचने के लिए फ्रैंचाइजी देने के नाम पर चम्बा जिला के एक व्यक्ति से शातिरों ने 5.73 लाख रुपए की ठगी की है। यह राशि व्यक्ति ने शातिरों को 10 से 11 ट्रांजैक्शन के जरिए रजिस्ट्रेशन और एनओसी के नाम पर दी। साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में चम्बा के प्रभात सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि इफ्को कंपनी की फ्रैंचाइजी के लिए शातिरों ने उसे झांसे में लेकर 573405 रुपए ठग लिए। जब उसे फ्रैंचाइजी नहीं मिली और शातिरों से संपर्क करना चाहा तो कोई जवाब नहीं मिला। दोनों मामलों की पुष्टि साइबर क्राइम थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News5 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News5 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News5 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News5 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News5 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप