Connect with us

Haryana

श्रमिकों को बेटी की शादी से 3 दिन पहले मिलेगी 75% राशि, घर चेक देंगे कर्मी: सीएम Nayab Saini

Published

on

जींद की नई अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह में प्रदेश के सीएम Nayab Saini ने प्रदेश के श्रमिकों को कई सौगातें दी। मंच से दो नई योजनाओं की घोषणाओं का शुभारंभ किया, जिसके तहत श्रमिक की बेटी के विवाह में कन्यादान एवं विवाह सहायता योजना के तहत 1 लाख 1 हजार रुपए में से 75 प्रतिशत राशि विवाह के तीन पहले मिलेगी और विभाग का कर्मचारी अधिकारी खुद चेक देकर आएगा।

वहीं, श्रमिक द्वारा पंजीकरण कराने के तुंरत बाद 1100 रुपए की राशि खाते में आएगी। सीएम नायब सैनी ने विभाग की 18 योजनाओं के तहत 1,02,629 श्रमिकों को 79.69 करोड़ रुपए के लाभ की राशि सीधे उनके खातों में ऑनलाइन भेजी। समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से विभिन्न योजनाओं के लिए लाभार्थियों को चेक वितरित किए और बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी की चाबी सौंपी। समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

सीएम Nayab Saini ने कहा कि पहले वे ही इस विभाग के मंत्री थे, लेकिन सांसद बन दिल्ली चले गए थे। जजपा के राज्य मंत्री अनूप धानक का नाम लिए बगैर कहा कि 5 साल श्रमिकों के लिए जो काम होना था, वो नहीं हो पाया है। इसमें काफी पेंडेंसी मिली तो एक साथ ही लाभ जारी किया।

जारी किए लाभों में 42,166 महिलाओं के खातों में सिलाई मशीन के लिए 15 करोड़ 7 लाख रुपए, साईकिल योजना के तहत 19,925 श्रमिकों को 9.95 करोड़ रुपए, औजार खरीदने के लिए 19,880 श्रमिकों को 15.90 करोड़ रुपए, पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा के लिए 3068 बच्चों को 2.96 करोड़ रुपए, इलेक्ट्रिक स्कूटर योजना के तहत ई-स्कूटर की खरीद के लिए 1446 बच्चों को 7.23 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खातों में डाली गई है।

इसी प्रकार, बेटी की शादी के लिए वित्तीय सहायता और कन्यादान योजना के तहत 1206 श्रमिकों के खातों में 12.18 करोड़ रुपए, पंजीकृत श्रमिक के मेधावी बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत 379 बच्चों को 1.25 करोड़ रुपए, पुत्र की शादी के लिए वित्तीय सहायता योजना के तहत 34 श्रमिकों को 7 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खातों में डाली गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग