Connect with us

Haryana

Haryana के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को मिली राहत, CM नायब सैनी ने लिया यह बड़ा फैसला।

Published

on

Haryana में NEP 2020 को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल तक किताबों का वितरण होगा. प्राइवेट स्कूल के छात्र अब किसी भी बुक शॉप से किताबें खरीद सकते हैं.

Haryana में बीजेपी की नायब सिंह सैनी सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के कार्यान्वयन को सीएम नायब सैनी ने तकनीकी और उच्चतर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें Haryana के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे. इस बैठक में एनईपी को पूर्ण रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

इस साल से न्यू एजुकेशन पॉलिसी Haryana में पूरी तरह से लागू की जा सकती है. इसके अलावा, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को 15 अप्रैल तक किताबें प्राप्त हो जाएंगी.

वहीं, प्राइवेट स्कूलों के छात्रों और उनके अभिभावकों को किताबें खरीदने में जो भी दिक्कतें आ रही थीं, उनका समाधान भी मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार ने कर दिया है. सीएम सैनी ने घोषणा की है कि प्राइवेट स्कूलों के छात्र अब किसी भी बुक शॉप से किताबें खरीद सकते हैं.

हर जिले में होंगे मॉडल संस्कृति महाविद्यालय

इतना ही नहीं, Haryana के हर जिले में एक महाविद्यालय को चुना गया है, जिसे मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा. सीएम सैनी ने बताया कि Haryana बजट 2025-26 के भाषण में शिक्षा को लेकर जितने भी ऐलान हुए थे, उन सभी योजनाओं को तीव्र गति से शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ