Connect with us

Haryana

Panipat में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कॉलेज स्टूडेंट की मौत

Published

on

Panipat जिले के समालखा कस्बे में बुडशाम नहर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे 21 वर्षीय कॉलेज स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़कर फरार हो गया।

मृतक छात्र धान बेचने के लिए जा रहा था
मृतक युवक गन्नौर से पानीपत अनाज मंडी में धान बेचने के लिए आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था रोहित
समालखा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में जोगिंदर, जो मृतक युवक के पिता हैं, ने बताया कि वह गांव तेवड़ी, गन्नौर जिला सोनीपत का रहने वाला है और तीन बच्चों का पिता है। उनके दो बड़े बच्चे शादीशुदा हैं, जबकि उनका सबसे छोटा बेटा रोहित बीए सेकेंड ईयर का छात्र था।

ताऊ की बाइक पर पानीपत जा रहा था रोहित
परिवार के मुताबिक, रोहित ने मंगलवार सुबह 9 बजे अपने ताऊ के बेटे की बाइक लेकर पानीपत अनाज मंडी में धान बेचने के लिए निकला था। दोपहर करीब 2:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि बुडशाम नहर पुल के पास उसका एक्सीडेंट हो गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे मौके पर
परिजनों के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी और एक वेगनार कार भी दुर्घटनास्थल पर खड़ी थी। सड़क किनारे रोहित का शव पड़ा हुआ था। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार की पहचान सोनीपत के नंबर से की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

आज रात पंजाब में सायरन बजते ही छाएगा अंधेरा, होगा 15 मिनट का ब्लैकआउट, जानें क्या है इसके पीछे की वजह…

Punjab2 hours ago

Punjab में प्राइवेट स्कूलों के छात्रों को सीधे सप्लाई होंगी किताबें, बिचौलियों की मनमानी खत्म; अभिभावकों को मिली राहत

Punjab3 hours ago

सुनील जाखड़ के बयान पर Neel Garg का पलटवार- जिन्होंने पंजाब को अंधेरे में धकेला वो आज सुधारों पर घड़ियाली आंसू बहा रहे: नील गर्ग

Punjab3 hours ago

Punjab News: फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

Punjab News: ‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू