Connect with us

Haryana

दो ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली Haryana की रीना भट्‌टी ने सीएम को लिखा पत्र, ग्रुप-A की नौकरी और आर्थिक मदद की मांग।

Published

on

Haryana की सबसे तेज़ गति से दो ऊंची पर्वत चोटियों पर फतह हासिल करने वाली पर्वतारोही रीना भट्‌टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक पत्र लिखकर ग्रुप-A की सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

इसके साथ ही रीना ने कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को मिली 4 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का हवाला देते हुए, अपने लिए भी इसी प्रकार की मदद देने की अपील की है।

रीना ने यह मांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सीएम सैनी को टैग करते हुए एक ट्वीट के जरिए भी सार्वजनिक की है।

उन्होंने लिखा है, मैंने राज्य और देश का नाम गौरव से ऊंचा किया है। जैसे आप बेटियों के हित में प्रगतिशील निर्णय ले रहे हैं, मुझे विश्वास है कि मेरी उपलब्धियों को भी आप नजरअंदाज़ नहीं करेंगे। रीना भट्‌टी हरियाणा के ही हिसार की रहने वाली हैं। उनके पिता एक ट्रैक्टर मैकेनिक हैं।

रीना ने एवरेस्ट-ल्होत्से 21 घंटे में चढ़ने का दावा

पर्वतारोही रीना भट्‌टी ने एक साथ एवरेस्ट और ल्होत्से दोनों चोटियों को मात्र 20 घंटे 50 मिनट में चढ़ने का दावा ठोका है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि “मैं हरियाणा राज्य की पहली महिला बनी जिसने माउंट कांग यात्से (6270 मीटर) और माउंट जो जोंगो (पश्चिम) (6240 मीटर) को 70 घंटों में फतेह किया है। इन दोनों चोटियों पर तिरंगा लहराया है। इसके अलावा, मैंने दुनिया की सबसे तकनीकी चोटी नेपाल की माउंट आमा दबलम (6812 मीटर) को भी सिर्फ़ 5 दिनों में चढ़ा है।

उन्होंने बताया कि वह “डिप्रेशन अगेस्ट रनिंग” नामक विश्व की सबसे लंबी रिले दौड़ में शामिल हो चुकी हैं। साथ ही ऑक्सफ़र्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में 10,000 पुश-अप्स पूरा करने के लिए नाम दर्ज करवा चुकी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग