Connect with us

Haryana

Ram Rahim को फिर से मिली 30 दिन की पैरोल, 8 साल बाद सिरसा डेरा मुख्यालय पहुंचे डेरा प्रमुख

Published

on

सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत Ram Rahim, जो यौन उत्पीड़न और हत्या के आरोप में सजा काट रहे हैं, को हरियाणा सरकार ने एक बार फिर पैरोल दी है। इस बार उन्हें 30 दिनों की पैरोल मिली है, जिसमें पहले 10 दिन वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में बिताएंगे और बाकी 20 दिन बागपत के बरनावा में रहेंगे।

मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच Ram Rahim को सुनारिया जेल से रिहा किया गया। इस बार राम रहीम करीब 8 साल बाद सिरसा डेरा मुख्यालय पहुंचे हैं। हनीप्रीत खुद दो गाड़ियों के काफिले के साथ जेल पहुंचकर उन्हें लेने आई थीं। जेल से सिरसा तक के सफर के दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे।

गौरतलब है कि 2017 में सजा सुनाए जाने के बाद से राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आए हैं। पैरोल मिलने का यह मामला ऐसे समय में आया है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, जिससे राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गई हैं।

हरियाणा सरकार पर लगातार यह आरोप लग रहा है कि वह राम रहीम के प्रति नरमी बरत रही है। सिरसा डेरा मुख्यालय में राम रहीम की मौजूदगी को लेकर स्थानीय प्रशासन भी सतर्क है। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

Ram Rahim के पैरोल मिलने पर एक बार फिर से राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं गरमा गई हैं, जिसमें सरकार के फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश