Connect with us

Haryana

Gurmeet Ram Rahim को एक बार फिर मिली पैरोल, हरियाणा सरकार और अन्य नेताओं के बयान

Published

on

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख Gurmeet Ram Rahim को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। जानकारी के अनुसार, रोहतक जेल प्रशासन ने मंगलवार सुबह 5:26 बजे गुरमीत राम रहीम को गुपचुप तरीके से जेल से बाहर निकाला, जिसके बाद वह सिरसा स्थित अपने डेरे पर पहुंच गए।

पैरोल मिलने पर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “पैरोल कानून के अनुसार दी जाती है। सरकार किसी को भी बिना कारण के पैरोल नहीं देती है।” रिपोर्ट के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है। इस बार वह बागपत के बरनावा के बजाय सिरसा में अपने डेरे पर रहेंगे। वह करीब आठ साल बाद सिरसा पहुंचे हैं, और साल 2017 के बाद यह उनका 12वीं बार जेल से बाहर आना है।

केजरीवाल के बयान पर अनिल विज की प्रतिक्रिया

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना के पानी को ‘जहरीला’ कहे जाने पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा, “आप (आम आदमी पार्टी) 10 साल तक सत्ता में रहे, तो आपको यमुना को साफ करना चाहिए था। अब आप कह रहे हैं कि हरियाणा से गंदा पानी आ रहा है, तो अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम बनाकर सोनीपत और ओखला में पानी की गुणवत्ता की जांच करवाईजिए। इससे साफ हो जाएगा कि जिम्मेदार कौन है। हरियाणा दिल्ली की गंदगी साफ नहीं करेगा, यह काम केजरीवाल का था, लेकिन वह इसमें विफल रहे हैं। दिल्ली के लोग उन्हें इसकी सजा देंगे।”

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अनिल विज की कड़ी प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा महाकुंभ में संगम पर टिप्पणी किए जाने पर भी अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “खरगे जी ने महाकुंभ के दौरान संगम में पवित्र स्नान करने वालों पर टिप्पणी की, जो कि हिंदू धर्म का अपमान है। धर्म आस्था का विषय है और हमारा संविधान हमें अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता देता है। मल्लिकार्जुन खरगे को पूरे हिंदू समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने बिना जानकारी के आरएसएस पर टिप्पणी की, जो ठीक नहीं है। अगर वह आरएसएस को समझना चाहते हैं, तो उन्हें शाखा में जाना चाहिए।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News5 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public5 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News10 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public10 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public10 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल