Connect with us

Haryana

 PM रेवाड़ी में एम्स शिलान्यास के साथ करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रेवाड़ी एम्स व गुड़गांव मेट्रो सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस शिलान्यास समारोह के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। धरती से लेकर आसमान तक नजर रखी जा रही है। आयोजन स्थल को एसपीजी ने अपने कब्जे में ले लिया है। किसान आंदोलन के साथ ही भारत बंद के आह्वान के बीच प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ साथ पुलिस की तैनाती की गई है। बॉर्डरों पर कड़ा पहरा और कई बॉर्डरों को अभेद बना दिया गया है। प्रॉजेक्टों का शिलान्यास करने के साथ प्रधानमंत्री यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

रेवाड़ी एम्स की लागत लगभग 1650 करोड़ रुपए आने वाली है. इसे रेवाड़ी के गांव माजरा मुस्तिल भालखी में 203 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा. इसमें 720 बिस्तरों वाला अस्पताल परिसर, 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक, संकाय और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा, यूजी और पीजी छात्रों के लिए छात्रावास, रैन बसेरा, गेस्ट हाउस, सभागार आदि सहित कई सुविधाएं होंगी. प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत स्थापित किया जा रहा है.
इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर अनुभव केंद्र का भी वर्चुअली उद्घाटन करने वाले हैं. ज्योतिसर अनुभव केंद्र को लगभग 240 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है. ज्योतिसर अनुभव केंद्र लगभग 17 एकड़ में फैला हुआ है. यहां महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को लोग देख सकेंगे और उनसे सीख हासिल कर सकेंगे.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 hours ago

पंजाब के लोगों ने 2027 में फिर ‘आप’ सरकार लाने का मन बना लिया है : CM भगवंत सिंह मान

Punjab3 hours ago

मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल का CM भगवंत सिंह मान ने किया उद्घाटन; गंभीर बीमारियों के इलाज का केंद्र बनने के लिए तैयार

Punjab3 hours ago

पैसा सही हाथों तक पहुँचा’: पंजाब की महिलाओं ने ‘मुख्यमंत्री माँवां धीयां सत्कार योजना’ के तहत DBT की सराहना की

Punjab4 hours ago

पंजाब सरकार ने मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का किया और विस्तार; 100 नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत, कुल संख्या 1,090 हुई

Punjab4 hours ago

भाजपा की केंद्र सरकार की विद्यार्थी विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे आप ने पंजाब में ‘थाली बजाओ, तानाशाह भगाओ’ किए विरोध प्रदर्शन

Punjab3 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab3 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab3 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab3 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की