Connect with us

Haryana

किसान आंदोलन 2.0: हरियाणा-पंजाब व UP में चढ़ूनी ने दी टोल फ्री की कॉल, चुनावों में EVM बैन की भी रखी डिमांड

Published

on

कुरुक्षेत्रः किसान आंदोलन को समर्थन देने के बाद आज भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप ने एक बैठक की। इस बैठक में चढ़ूनी ग्रुप किसान संगठन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में किसान आंदोलन को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। गौरतलब है कि किसानों की सभी मांगों का पहले ही गुरनाम सिंह चढ़ूनी समर्थन कर चुके हैं। वहीं कुरुक्षेत्र में आज हुई बैठक में गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार से एक और डिमांड कर दी है। उन्होंने देश की चुनावी प्रक्रिया को लेकर कहा कि हमारी मांग है कि चुनाव ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से होने चाहिए।

किसान नेता चढ़ूनी ने बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी को हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 12 बजे से 3 बजे तक भाकियू चढ़ूनी ग्रुप द्वारा टोल फ्री किया जाएगा। टोल फ्री के दौरान यातायात बाधित नहीं होगा, सड़के चालू रहेंगी। उसके अगले दिन सभी तहसीलों में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा 18 फरवरी को पूरे हरियाणा के सभी किसान, मजदूर, लंगर कमेटी, पंचायतें, खाप, सरपंच यूनियनों की कुरुक्षेत्र के ब्रम्ह सरोवर के पास बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में किसान आंदोलन को लेकर फैसले लिए जाएंगे।

इस दौरान पंजाब जाने के सवाल पर चढ़ूनी ने कहा कि पंजाब जाने का कोई तुक नहीं बनता है। हम दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी हरियाणा किसान आंदोलन में नहीं शामिल हुए हैं। हम हरियाणा से ही किसानों के हक में लड़ेंगे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से भी अपील करते हुए कहा कि यह हमारा शांति पूर्ण कार्यक्रम होगा। प्रशासन न किसी को रोकने की कोशिश करे न ही किसी को गिरफ्तार करने की कोशिश करे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश