Connect with us

Haryana

Haryana का लांस नायक पंजाब में शहीद, छुट्टी के 10 दिन बाद लौटा था जवान ड्यूटी पर।

Published

on

Haryana के चरखी दादरी के लांस नायक गोली लगने से शहीद हो गए. वह कपूरथला, पंजाब में तैनात थे। परिवार को अभी तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, ग्रामीणों को सूचना मिल गई है और वे पास के एक घर में एकत्र हो गए हैं। गांव में शोक की लहर है। कुछ गांव वाले कपूरथला चले गए हैं।

34 वर्षीय लांस नायक मनोज फोगाट गांव समसापुर के रहने वाले थे। वह अपने बेटे का जन्मदिन मनाकर महज 10 दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे। गुरुवार सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे गोली कैसे लगी? सेना ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। मनोज 2011 में ग्रेनेडियर्स में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। लांस नायक के परिवार में उनकी मां संतोष, पत्नी रेखा, बेटी दीक्षा (8) और बेटा प्रिंस (6) हैं। उनके पिता, भाई और बहन का निधन हो चुका है।

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जवान मनोज की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पंजाब बॉर्डर पर तैनात चरखी दादरी जिले के गांव समसपुर के बहादुर सपूत मनोज फोगाट देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि मैं इस बहादुर सैनिक को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शहीद मनोज का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव समसपुर में किया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 hours ago

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

Punjab2 hours ago

भगवंत मान सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद के लिए हमेशा प्रतिबद्ध: अरविंद केजरीवाल

Punjab2 hours ago

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

Punjab3 hours ago

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

Punjab3 hours ago

नशे की लत के खिलाफ जंग में शिक्षकों, अभिभावकों और समाज की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण: डॉ. बलबीर सिंह