Connect with us

Haryana

Hansi: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

हिसार जिले के Hansi में सोमवार रात एक सड़क हादसे में करीब 40 वर्षीय मजदूर की जान चली गई। हादसा रात करीब 9:30 बजे तोशाम रोड पर ढाणी शाकरी के पास हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक का शव हांसी के नागरिक अस्पताल में रखा गया है, जहां आज दोपहर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

मृतक का परिचय
मृतक की पहचान बिहार निवासी मजदूर के रूप में हुई है। वह हाल ही में हांसी शहर में मार्बल पत्थर लगाने के काम के लिए आया था। उसके भाई राजीव कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर दी।

राजीव ने बताया कि उन्हें फोन कर सूचित किया गया कि उनके भाई का तोशाम रोड पर एक्सीडेंट हो गया है और उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। जब वे अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया

मृतक के भाई ने बताया कि उनके भाई के 5 बच्चे हैं, जो फिलहाल बिहार के गांव में रहते हैं। यह हादसा उनके परिवार के लिए एक बड़ी त्रासदी है। मृतक 3 दिन पहले ही हांसी में काम के सिलसिले में आया था|

Hansi पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।स्थानीय निवासियों ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इस क्षेत्र में सख्त यातायात नियम लागू करने और सड़क पर गश्त बढ़ाने की मांग की ह

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab50 mins ago

पंजाब-नीदरलैंड्स के व्यापारिक रिश्तों को मिलेगी नई उड़ान, फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर CM Mann की नजर

National1 hour ago

कलाकार रहते हुए शब्दों से सिस्टम पर चोट की, अब सिस्टम को बदल रहा हूं; CM Mann बोले- मुफ्त सेवाएं जारी रहेंगी

National1 hour ago

ईरान ने होर्मुज में कार्गो जहाज पर किया अटैक, Trump के सीजफायर बढ़ाने के प्रस्ताव से इनकार

Punjab3 hours ago

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, Punjab के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

Punjab3 hours ago

गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं