Connect with us

Haryana

Panipat: कारीगर ने मालिक की 10 लाख की ज्वेलरी चुराई, सीसीटीवी में दिखा आरोपी

Published

on

Panipat में चोरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, और चोर अब नए-नए तरीके अपनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पानीपत जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कारीगर ने अपने मालिक की लगभग 10 लाख रुपये की ज्वेलरी उड़ा ली। आरोपी कारीगर सुबह साढ़े पांच बजे 12 किलो चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। शातिर चोर सीसीटीवी कैमरे में जाता हुआ दिखाई दिया। दुकानदार राकेश पुत्र जगदीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कारीगर दुकान में ही सोता था और मालिक से कुछ दिन दुकान में रहने की इजाजत ली थी। पिछले 10 दिन से वह दुकान पर काम कर रहा था और इससे पहले वह पीड़ित दुकानदार के रिश्तेदारों के यहां काम कर चुका था। विश्वास में आकर, दुकानदार ने उसे दुकान में सोने की अनुमति दी थी। आरोपी ने यह भी कहा था कि वह अपनी पत्नी को लाकर कुछ दिनों में दुकान में रहेगा।

चोरी से पहले, आरोपी ने रात को ओवरटाइम के लिए मालिक से ज्यादा चांदी मांगी थी। शातिर कारीगर ने चोरी करने से पहले सीसीटीवी कैमरे घुमाए और फिर उसके तार भी निकाल दिए। सुबह साढ़े पांच बजे, आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

AAP यूथ विंग ‘शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल’ मुहिम को हर गांव और वार्ड तक ले जाएगी: परमिंदर गोल्डी

National15 hours ago

अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी : CM भगवंत सिंह मान

Punjab23 hours ago

पंजाब के हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये के टर्नओवर छिपाने का खुलासा, डेटा-आधारित जांच के माध्यम से कार्रवाई तेज: हरपाल सिंह चीमा

Punjab23 hours ago

CM भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत

Punjab24 hours ago

‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- CM भगवंत सिंह मान