Connect with us

Haryana

वैवाहिक विवादों को सुलझाने के लिए Haryana सरकार ने उठाए अहम कदम

Published

on

वैवाहिक विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए Haryana , पंजाब और चंडीगढ़ के प्रत्येक जिले में तीन-तीन काउंसलर नियुक्त किए गए हैं। तीनों राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों ने यह जानकारी हाईकोर्ट को दी है। हाईकोर्ट ने इस जानकारी के आधार पर याचिका का निपटारा कर दिया।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि काउंसलर नियुक्त करने के कदम से न केवल अदालतों में लंबित मामलों में कमी आएगी, बल्कि उन पक्षों को भी मदद मिलेगी, जिन्हें अपने विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए अदालती आदेश लेने के लिए सालों तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। हाईकोर्ट की तत्कालीन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी की खंडपीठ ने अपने आदेश में पंजाब और हरियाणा के गृह विभागों को अनुबंध के आधार पर प्रत्येक जिले में तीन-तीन काउंसलर नियुक्त करने का निर्देश दिया था।

इनका इरादा पुलिस थानों के स्तर पर वैवाहिक विवादों से उत्पन्न होने वाली आपराधिक शिकायतों का समाधान करना था। हाईकोर्ट ने यह निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यूटी चंडीगढ़ में काउंसलर नियुक्त करने को ध्यान में रखते हुए दिया था। चंडीगढ़ के पुलिस थानों/अदालतों में लंबित शिकायतों में से 700 मामलों का निपटारा एक साल की अवधि में किया गया। हाईकोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए यह आदेश पारित किया था। अब हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ द्वारा इस मामले में काउंसलर नियुक्त किए जाने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog4 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग