Connect with us

Haryana

Ambala रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Published

on

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Ambala छावनी रेलवे स्टेशन पर टिकट मशीनें इंस्टॉल कर दी हैं. इससे यात्री QR CODE के माध्यम से पेमेंट कर टिकट प्राप्त कर सकेंगे. पहले केवल रिजर्व टिकट के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा थी, लेकिन अब तत्काल टिकट बुकिंग भी संभव हो गई है. यह नई सुविधा यात्रियों को लम्बी लाइनों में लगने से बचाएगी और रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी.

Ambala रेलवे स्टेशन पर लगाई गई ATVM
Ambala रेलवे स्टेशन पर पांच ऑटोमेटीक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाई गई हैं. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (SR DCM) के अनुसार, यह कदम यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में आसानी प्रदान करेगा. अब यात्री QR CODE के जरिए किसी भी स्टेशन की टिकट ले सकेंगे , जिससे उनकी पेमेंट सीधे उनके खाते से कट जाएगी. यदि किसी कारणवश टिकट नहीं मिलती, तो 24 घंटों के भीतर पैसे वापस मिल जाएंगे.

इन मशीनों की स्थापना से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि एक व्यक्ति की तैनाती भी की जाएगी जो टिकट नहीं निकाल पाने वाले यात्रियों की मदद करेगा. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जो कि एक सकारात्मक पहल है. यात्री इस नई व्यवस्था से काफी खुश हैं. उनका कहना है कि अब उन्हें टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा. लोग मशीन द्वारा आसानी से और कम समय में टिकट प्राप्त कर सकते हैं. पहले घंटों लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या समाप्त हो गई है और टिकट लेने मे उनको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यात्री रेलवे प्रशासन का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस नई सुविधा को लागू किया है. इससे न केवल भीड़ को कम किया गया है, बल्कि यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक आरामदायक अनुभव भी मिलेगा. यह कदम निश्चित रूप से रेल यात्रा को और अधिक लोकप्रिय बनाने में सहायक होगा.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News5 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public5 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News9 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public9 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public9 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल