Connect with us

Haryana

Haryana : नेहरू कॉलेज में होगा किसान सम्मान समारोह, राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे सीएम।

Published

on

झज्जर। Haryana के झज्जर में राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। इस समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से राष्ट्रीय स्तर पर संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

राज्यस्तरीय समारोह के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। उपायुक्त प्रदीप दहिया ने आयोजन स्थल और मुख्यमंत्री के आगमन के रास्ते का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित होंगे, इसलिए स्थल पर सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। पुलिस प्रशासन ने भी इस आयोजन के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर कुछ रास्तों को डायवर्ट भी कर दिया गया है।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते डीसी प्रदीप दहिया।

किसानों के लिए प्रदर्शनी और जागरूकता शिविर।

राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले किसान सम्मान समारोह में किसानों के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य किसानों को नए अवसरों और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे अपने कृषि उत्पादन में सुधार कर सकें।

कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें किसानों को कृषि संबंधित नवीनतम तकनीक, जैविक और प्राकृतिक खेती, उन्नत बीज, उर्वरक, कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शुरू की जाएगी, जबकि विशेष कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News6 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News6 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News7 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News7 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News7 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप