Connect with us

Haryana

Hisar में 42 लाख की ठगी, ऑनलाइन निवेश के नाम पर फंसाया

Published

on

Hisar में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने 42 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है | HAU चौकी पुलिस ने मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे मामले की गहन पूछताछ की जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, यह मामला शिकायतकर्ता रामनिवास की शिकायत पर 13 जून 2023 को थाना सिविल लाइन में दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जो गुरुग्राम का रहने वाला है। जांच अधिकारी एएसआई अमित ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामनिवास से 42 लाख रुपये की ठगी की।

कैसे दिया धोखा?

शिकायतकर्ता ने बताया कि 20 जनवरी 2019 को आरोपी प्रवेश, उनके एक जानकार के साथ उनके घर आया। वहां उसने अपनी कंपनी की वेबसाइट और विभिन्न प्लान्स को अपने लैपटॉप पर दिखाया। आरोपी ने उन्हें कई प्रकार के सेल प्रोडक्ट और निवेश के प्लान समझाए।

आरोपी ने रामनिवास को ऑनलाइन कंपनी का मेंबर बनने और बेहतर मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस झांसे में आकर रामनिवास ने कंपनी में 42 लाख रुपये का निवेश कर दिया। बाद में, कंपनी और आरोपी दोनों का कोई पता नहीं चला।

पुलिस की कार्रवाई

शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब प्रवेश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। कोर्ट में पेश कर आरोपी का 2 दिन का रिमांड लिया गया है, जिससे अन्य आरोपियों और ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि अनजान कंपनियों या व्यक्तियों के झूठे वादों और बड़े मुनाफे के लालच में न आएं। किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab21 hours ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab21 hours ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab21 hours ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की

Punjab22 hours ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab22 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश