Connect with us

Haryana

प्रेमी से मिलने को रोका तो बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर माँ को उतारा मौत के घाट

Published

on

हरियाणा के फतेहबाद में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बेटी ने अपने प्रेमी एक साथ मिलकर अपनी ही माँ को मार डाला | जब माँ ने देर रात दोनों को मिलते हुए देखा तो माँ ने इस बात का विरोध किया विरोध करने पर प्रेमी युवक ने महिला के सिर पर ईंट से वार किया और लड़की की चुनी से उसका गाला घोट दिया |
बतादें की इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को युवती पर शक हुआ | जिसके बाद पुलिस ने युवती और रतिया क्षेत्र में रहने वाले उसके प्रेमी को काबू कर लिया है | आज इन दोनों को अदालत में पेश किया गया | युवती का प्रेमी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है |
दरअसल, शेरगढ़ ढाणी में 40-45 वर्षीय रानी देवी अपने घर के बाहर सोमवार सुबह मृत हालत में खून से लथपथ मिली थी|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रानी और बिकर सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है. बड़ी बेटी विवाहित है. बताया गया है कि महिला की दूसरे स्थान की बेटी का रतिया के टोहाना रोड निवासी एक युवक से संबंध था. बीते दिनों रानी ने दोनों को मिलते हुए देखा और चेतावनी देकर छोड़ दिया था. पुलिस के अनुसार इसके बाद, युवक ने युवती को नींद की गोलियां अपने मां को देने के लिए दी थी, जिनमें से कुछ गोलियां उसने चाय में मिलाकर सबको पिला दी थी. इसी से सुबह बाकियों को उल्टियां हुई थी.
बताया गया है कि इसके बाद फिर दोनों घर के पास ही मिल रहे थे, लेकिन तभी रानी की नींद खुली और उसने दोनों को मिलते हुए पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि दोनों ने फिर मिन्नतें की, लेकिन रानी नहीं मानी तो युवक ने वहां पड़ी ईंट से महिला के सिर पर वार कर दिया और फिर युवती के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया. बताया यह भी जा रहा है कि इसके बाद युवती ने घर के बर्तन इधर उधर बिखेरे और खुद भी नींद की दो गोलियां लेकर सो गई. अगली सुबह रानी खून से लथपथ मिली |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

Punjab4 weeks ago

फिरोजपुर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Punjab4 weeks ago

कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब की राजनीति में फिर तेज हुई चर्चाएं

Punjab4 weeks ago

पंजाब में फिर बढ़ेगी गर्मी, 8 से 12 जून तक हीटवेव का अलर्ट; जानें कब बदलेगा मौसम

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश