Connect with us

Haryana

हरियाणा में तहसीलदारों की स्ट्राइक पर बोले CM सीएम नायब सिंह सैनी, ‘किसी को न्याय नहीं मिला तो वह एप्लीकेशन दें’

Published

on

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के दौरान गुरुग्राम से जुड़ी कुल 17 जनसमस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं, जिनमें से 12 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. शेष मामलों पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

‘गुरुग्राम पर सरकार का विशेष ध्यान’: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से हो.” उन्होंने कहा कि ” गुरुग्राम की समस्या के समाधान पर फोकस है. खासकर गुरुग्राम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.”

‘आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो’: बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तहसीलदारों की हड़ताल के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. यदि किसी व्यक्ति को यह लगता है कि उसके साथ न्याय नहीं हुआ है, तो वह एसीएस को लिखित एप्लीकेशन दे सकते हैं. हर समस्या का समाधान होता है, उसका भी समाधान होगा. इसके बाद भी लग रहा है कि अधिकारी स्तर पर कमी रह रही है तो समाधान के लिए मैं हूं.”

‘रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस’: मुख्यमंत्री ने बताया कि “रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस कर दिया गया है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी.” उन्होंने कहा कि “लोगों को सुविधाएं देना सरकार का प्रथम दायित्व है.”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab11 hours ago

श्री आनंदपुर साहिब में संशोधित हेरिटेज स्ट्रीट प्लान को मंजूरी; श्रद्धालुओं का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बढ़ेगा : CM भगवंत सिंह मान

Punjab11 hours ago

पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल

Punjab12 hours ago

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Punjab12 hours ago

मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत; मानसून से पहले 2200 किलोमीटर सीवरेज लाइनों और 1400 हॉटस्पॉटों की होगी सफाई : हरजोत सिंह बैंस

Punjab12 hours ago

भगवंत मान सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का किया विस्तार; निजी अस्पतालों में 17 और इलाजों को मंजूरी, अकेले रहने वाले व्यक्तियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज