Connect with us

Haryana

पानीपत में आभा ID के जरिए स्वास्थ्य सेवा में बड़ा सुधार ,डॉक्टरों के लैपटॉप में होगा लाखों मरीजों का रिकॉर्ड।

Published

on

पानीपत। जिले के 8.10 लाख लोगों के स्वास्थ्य का रिकॉर्ड डॉक्टरों के मोबाइल व लैपटॉप में सुरक्षित हो चुका है। इन लोगों ने अपनी आभा ID बनाई है।
आभा ID बनाने के बाद अगर कोई व्यक्ति किसी अस्पताल में इलाज के लिए जाता है तो उस व्यक्ति के इलाज का पूरा ब्योरा आभा ID के जरिए डॉक्टर के पास पहुंच जाएगा है।। वह व्यक्ति देश में कहीं भी जाकर किसी भी डॉक्टर के पास इलाज करवा सकता है। डॉक्टर के पास आभा ID में मरीज का रिकॉर्ड सेव रहेगा। पानीपत के 319 निजी व सभी सरकारी डॉक्टर के पास आभा ID के अकाउंट बन चुके है।अब मरीजों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्यूंकि आपके मोबाइल में भी रिपोर्ट का सारा डाटा होगा।

अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी लाइन होती है। लेकिन अब आभा ID के जरिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। काउंटर पर स्कैन एंड शेयर क्यूआर काेड काे मोबाइल से स्कैन करेंगे तो एक टाेकन नंबर आएगा। टाेकन नंबर डिस्प्ले हाेने पर मरीज काउंटर पर बताएगा कि उसे कहां दिखाना है। इसके बाद उसे रजिस्ट्रेशन कार्ड दे दिया जाएगा। इस तरह से बिना किसी लाइन में लगे मरीज अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि आभा ID के तहत लाेगाें काे एक प्लेटफार्म में रजिस्टर्ड किया जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सरकारी और निजी दाेनाें काे इसमें रजिस्टर किया जा रहा है। 150 निजी व सरकारी अस्पताल और 319 डाॅक्टरों काे जाेड़ा जा चुका है। मरीजाें को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। उनका मेडिकल रिकाॅर्ड भी सुरक्षित रहेगा। जिले में करीबन 55 फीसदी लाेगाें का ये कार्ड बनाया जा चुका है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News2 hours ago

मनीष सिसोदिया की सचिन पायलट को चुनौती: हम आपको पंजाब में 1,000 बेहतरीन स्कूल दिखा सकते हैं, क्या आप हमें हिमाचल प्रदेश में ऐसे 1,000 स्कूल दिखा सकते हैं?

Breaking News2 hours ago

कांग्रेस लाशों पर राजनीति करना बंद करे, पंजाब 1984 में कांग्रेस की भूमिका को नहीं भूला: हरभजन सिंह ETO

Breaking News2 hours ago

अमन अरोड़ा को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से हटाने की खबरें पूरी तरह से झूठी: मनीष सिसोदिया

Breaking News2 hours ago

फिल्लौर में ‘युद्ध नशा मुक्ति’ अभियान की राज्यस्तरीय ट्रेनिंग आयोजित, 20 सितंबर से 15,000 से अधिक गांवों व वार्डों में होंगी जन-जागरूकता बैठकें

Breaking News2 hours ago

भाजपा ने अकाली-भाजपा गठबंधन बहाल करने बदले सुखबीर बादल को बेअदबी के मामलों में सुरक्षा का दिया भरोसा: आप