Connect with us

Haryana

CM नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: महिलाओं को हर महीने 2100 रूपए देने की योजना।

Published

on

रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के बाद प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपये हर महीना दिए जाएंगे। चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट सत्र में इस बारे में प्रावधान किया जाएगा। बजट के बाद आगामी वित्त वर्ष से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को रोहतक में नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राम अवतार वाल्मीकि के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 240 संकल्प लिए थे। जिनमें से 18 संकल्प को पूरा कर लिया है, जबकि 10 संकल्प पाइप लाइन में हैं।

‘बीजेपी के सभी संकल्प को करेंगे पूरा’

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जो संकल्प किया था, हर उस संकल्प को पूरा किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरी देने के लिए पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। युवाओं को हर वर्ष नौकरी दी जाएगी। वर्तमान समय में प्रदेश के 13 लाख परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है। इस बारे में भी संकल्प पत्र में वादा किया गया था। संकल्प पत्र में किए गए वादे के मुताबिक पंचायत भूमि पर काबिज मालिकों को वर्ष 2004 के कलेक्टरेट के मुताबिक भूमि दी गई है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त है और अब स्थानीय निकाय चुनाव में प्रचार कर रहे हैं।
इन चुनावों के बाद फिर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन गुणा गति से काम करने वाली सरकार है। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में राजनीति में मायने बदलने का काम किया।

प्रदेश के युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरी दी गई। नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमकर दुष्प्रचार किया। वहीं, युवाओं को नौकरी न मिले, इसके लिए प्रदेश में भर्ती रोको गैंग खड़ा किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की