Connect with us

Haryana

हिमाचल के कालका मंदिर के पास हुआ भीषण हदसा, ट्रक ने स्कूटर, बाइक को कुचला

Published

on

हरियाणा के पंचकुला में हिमाचल सीमा के पास एक भीषण हादसा हो गया | यह हादसा हिमाचल सिमा पर स्थित कालका माता मंदिर के मुख्य द्वार के पास हुआ है | हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक मंदिर के मुख्य द्वार से टकरा गया। हादसे में कालका माता मंदिर का मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

लेकिन आसपास खड़े दोपहिया वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. कालका थाना पुलिस ने ड्राइवर से पूछताछ की है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा देर रात हुआ. अगर यही हादसा सुबह होता तो ट्रक कई लोगों को चपेट में ले लेता। क्योंकि यहां सुबह-सुबह बड़ी संख्या में लोग माथा टेकने पहुंचते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. हादसे में एक स्कूटर समेत मंदिर के पास खड़े दो दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab6 hours ago

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 4 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में भी राहत के आसार

Punjab10 hours ago

भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल

public10 hours ago

अकाली बेअदबी विरोधी एक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें अपने पिछले गुनाहों की कीमत चुकानी पड़ेगी: CM भगवंत सिंह मान

Punjab10 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तान विंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई

Punjab10 hours ago

CM भगवंत सिंह मान ने पूरे पंजाब में 500 ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए