Connect with us

Haryana

सुशील गुप्ता ने हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ने के दिए संकेत, बोले, AAP सभी सीटों पर लड़ेगी Election

Published

on

चरखी दादरी : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने चरखी दादरी के बाढड़ा कस्बा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सुशील गुप्ता ने हरियाणा में विधानसभा का चुनाव लड़ने के संकेत दिए। साथ ही कहा कि हरियाणा में आप पार्टी का सीएम चेहरा का फैसला पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तय करेंगे। यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और दिल्ली-पंजाब के विकास का मुद्दा लेकर फील्ड में उतरेंगे।

सुशील गुप्ता ने सरकारी स्कूलों में शौचालयों व जर्जर भवनों पर कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने पर कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा दोनों की सरकार शिक्षा के प्रति उदासिन रही हैं। कांग्रेस के राज में जो भ्रष्टाचार था वह भाजपा के राज में डबल हो गया है। आजादी के 75 साल बाद भी स्कूलों में बच्चों को टाट पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। यहां तक कि 20 किलोमीटर तक साइंस स्ट्रीम के स्कूल ही नहीं हैं।

कर्ज के नीचे दबता जा रहा है किसान

आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में किसान कर्ज के नीचे दबता जा रहा है और भाजपा सरकार पोर्टल पोर्टल खेलती रहती है। जब फसल कट जाए तो खरीदते नहीं और खराब फसल का मुआवजा समय पर नहीं देते। भाजपा सरकार ने किसानों से धोखा किया है। एमएसपी के नाम पर किसान आंदोलन खत्म करवाने के झूठे दावे किए थे। ऐसे में अब किसानों को मजबूरन दोबारा किसान आंदोलन के लिए सड़कों पर आना पड़ा। एसवाईएल को लेकर कहा कि हरियाणा में राजनीतिक पार्टियों ने इस मामले को सुलझाने की बजाए वोट के लिए मुद्दा बनाए रखा है। एसवाईएल पानी का बंटवारा प्रधानमंत्री करेंगे तो आप पार्टी इस मामले को सुलझाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Blog4 weeks ago

अदालत से IAS Vijay Dahiya दोषमुक्त, लगा था ये गंभीर आरोप जानें क्या है Case..

Blog3 weeks ago

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को राष्ट्रपति ने अशोक चक्र से सम्मानित किया,यह सम्मान के अवसर पर कड़ी सुरक्षा और भव्य समारोहों के बीच औपचारिक परेड के दौरान प्रदान किया गया।

Blog3 weeks ago

Harayana Weather – पश्चिमी विक्षोभ हो रहा एक्टिव, 26 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश व तेज हवाओं की संभावना बढ़ेगी ठंड..

National4 weeks ago

पंजाब में केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने पूरी की स्वास्थ्य गारंटी पंजाब में हर परिवार को सबसे अच्छे प्राइवेट अस्पताल में मिलेगा 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

World4 weeks ago

Donald Trump के एयर फोर्स वन में तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग