Connect with us

Haryana

दो गोदाम में लगी आग, आधे घंटे में पहुँची आग बुझाने की गाड़ी में नहीं था पानी, जलकर नष्ट हुआ लाखों का सामान

Published

on

हरियाणा के पानीपत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक किराना स्टोर में आग लग गई | आग इतनी भीषण थी कि गोदाम जलकर रख हो गए | बता दे की पानीपत के असंध रोड पर अनेजा पेट्रोल पंप के पास दुरेजा किराना स्टोर के ऊपर बने बर्तन के गोदाम में आग लग गई. आग इतनी भीषण थी दोनों गोदाम जलाकर नीचे किराना दुकान तक पहुंच गए। आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दुर्भाग्य से जब फायर डिपार्टमेंट की गाड़ी आग बुझाने पहुंची तो गाड़ी में पानी ही नहीं था.

गोदाम के मालिक मनोज और नारंग ने बताया कि उन्हें इस घटने कि सूचना मिली थी, जिसके बाद वे गोदाम पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी. गोदाम मालिक का आरोप है कि पहले तो अग्निशमन विभाग ने फोन नहीं उठाया और जब आधे घंटे बाद फोन उठाया तो गाड़ी भी आधे घंटे देरी से पहुंची लेकिन जब गाड़ी पहुंची तो गाड़ी में पानी ही नहीं था. जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

अपनी आंखों के सामने गोदाम को जलता देख गोदाम मालिकों के आंसू नहीं रुक रहे थे. अग्निशमन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना मिली थी और वे तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचे. उन्होंने इस बात से इनकार किया कि पहली गाड़ी में पानी नहीं था.

गाड़ी में पानी न होने के पीछे उन्होंने कुछ और कारण बताए. उन्होंने बताया कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है, पीछे बची छोटी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन गाड़ियां और 15 कर्मचारी लगाए गए हैं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab3 mins ago

आम आदमी पार्टी सरकार बाबा साहेब Dr. Bhim Rao Ambedkar के दिखाए रास्ते पर चल रही है – एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा

Punjab16 mins ago

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

Punjab26 mins ago

Punjab News: भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा

Punjab35 mins ago

Punjab News: मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत

National43 mins ago

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया, CM भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्याद