Connect with us

Finance

Exit Poll के बाद Share बाजार में उछाल, एक दिन में इतने करोड़ रूपये

Published

on

Exit poll के बाद शेयर बाजार में चौतरफा लिवाली के चलते बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 2,500 अंक से अधिक उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 733 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। शनिवार को आए ‘एग्जिट पोल’ के बाद बाजार में यह बढ़त बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार की बड़ी जीत की भविष्यवाणी करने के बाद आया है |
बीएसई की पिछले तीन साल में सबसे बड़ी एक दिनी बढ़त 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,507.47 अंक या 3.39 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 76,468.78 अंक पर बंद हुआ। यह पिछले तीन साल में सबसे बड़ी एक दिनी बढ़ोतरी है. कारोबार के दौरान एक समय सूचकांक 2,777.58 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 76,738.89 अंक पर पहुंच गया।

Table of Contents

निफ्टी 733 अंक ऊपर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 733.20 अंक या 3.25 प्रतिशत उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 23,263.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 808 अंक यानी 3.58 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 23,338.70 अंक पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई जैसे प्रमुख शेयरों में मजबूत बढ़त के कारण दोनों बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए।

अडाणी पावर 16 फीसदी चढ़ा

शेयर बाजार में तेजी के साथ अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में सोमवार को भी तेजी जारी रही. अडाणी पावर में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है|

हिंदी बिजनेस हिंदी एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स निफ्टी नई ऊंचाई पर,
एग्जिट पोल के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी नई ऊंचाई पर, निवेशकों ने एक दिन में कमाए 14 लाख करोड़
एग्जिट पोल के बाद आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स 2500 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ। एक सत्र में निवेशक 14 लाख करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रहे.
अपडेट किया गया: 3 जून, 2024 5:02 अपराह्न IST

निफ्टी 733 अंक ऊपर
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 733.20 अंक या 3.25 प्रतिशत उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 23,263.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 808 अंक यानी 3.58 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 23,338.70 अंक पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई जैसे प्रमुख शेयरों में मजबूत बढ़त के कारण दोनों बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए।

सेक्टर के हिसाब से देखा जाए तो सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, बिजली कंपनियों, तेल, ऊर्जा, पूंजीगत सामान और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab2 weeks ago

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित तस्करी गिरोह बेनकाब:पुलिस ने 3 तस्कर किए गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद

Haryana3 weeks ago

हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, क्लास-IV कर्मचारियों को मिलेगा 27 हजार का ब्याजमुक्त एडवांस, 7 मई तक करें आवेदन

Chandigarh4 weeks ago

ट्रिब्यून चौक पर अगले महीने से बनेगा फ्लाईओवर:सिंगला कंपनी को मिला 147.98 करोड़ का ठेका, चंडीगढ़ को जाम से मिलेगी राहत

Blog4 weeks ago

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर कड़ा कानून: Bhagwant Mann कैबिनेट ने सख्त सज़ाओं वाले संशोधन को दी मंजूरी

Punjab4 weeks ago

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की