Connect with us

Entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित राजनीति में उतरने के लिए तैयार, भाजपा के टिकट पर लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव

Published

on

Madhuri Dixit

एजेंसियां — मुंबई

बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित बीजेपी के टिकट पर मुंबई से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। खबर है कि वह बीजेपी के कई सीनियर नेताओं के साथ संपर्क में हैं और उन्हें नॉर्थ मुंबई या उत्तर पश्चिम मुंबई से चुनाव लडऩे के लिए टिकट मिल सकता है। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भी उनकी और अमित शाह की मुलाकात हुई थी। उस वक्त भी उनके बीजेपी से चुनाव लडऩे की अटकलें थीं। मुंबई में आयोजित भारत न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला देखने के लिए भी माधुरी दीक्षित पहुंची थीं।

उनके साथ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और बीजेपी के नेता आशीष शेलार मौजूद थे। माधुरी ने राजनीति में आने और चुनाव लडऩे पर खुद अब तक खुलकर कुछ नहीं कहा है। रिपोट्र्स की मानें तो माधुरी दीक्षित महाराष्ट्र के बड़े बीजेपी नेताओं के साथ संपर्क में हैं। ऐसी चर्चा है कि माधुरी को बीजेपी उत्तर मुंबई से चुनाव का टिकट दे सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की