Connect with us

Entertainment

सलमान खान ने अलग अंदाज़ में दी धर्मेन्द्र को जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

Published

on

बॉलीवुड के फेमस और गुड लुकिंग अभिनेता धर्मेंद्र का बीते शुक्रवार को जन्मदिन था | आज भी कई लोग उनको बहुत पसंद करते है उनकी फिल्मो को आज भी टेलीविज़न पर दिखाया जाता है | और उनके फैंस भी उनकी फिल्मों का भरपूर आनंद लेते है |
आपको बतादें की बॉलवुड इंडस्ट्री के भाई जान सलमान खान ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अलग अंदाज़ में धर्मेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी | सलमान खान ने अपने रियलिटी टेलीविजन शो बिग बॉस से धर्मेंद्र के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। दबंग खान ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे धरम जी.’


शेयर की गई फोटो में सलमान को धर्मेंद्र के पैरों पर घुटने टेकते हुए देखा जा सकता है. दूसरी तस्वीर में सलमान धर्मेंद्र के कंधे पर हाथ रखकर खड़े हैं। फोटो में धर्मेंद्र ने सलमान का हाथ पकड़ा हुआ था और मुस्कुराते नजर आ रहे थे|
तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और प्रशंसकों ने भी पोस्ट पर कई प्रतिक्रिया देनी शुरू करदी | आपको बता दें कि धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपर-डुपर हिट फिल्में दी हैं। 88 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र फिल्मों में सक्रिय हैं। उन्हें आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इस फिल्म में शबाना आजमी के साथ उनके सीन ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

author avatar
Editor Two

Entertainment

थपड़ हादसे के बाद Kangana Ranaut ने हिमाचल पुलिस से मांगी सुरक्षा

Published

on

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में हुए थपड़ हादसे के बाद Kangana Ranaut ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है | अभिनेत्री Kangana ने हिमाचल पुलिस से गुहार लगाई है की उनको सुरक्षा मिले | बता दे अभी तक नवनिर्वाचित सांसद Kangana Ranaut को कोई सुरक्षा नहीं मिली है, क्योंकि सांसद पद की शपथ लेने के बाद ही सुरक्षा दिए जाने का प्रावधान है, जिसके तहत एक सांसद को सुरक्षा के लिए दो पीएसओ दिए जाते हैं| सुरक्षा हेतु प्रदान किये गये हैं।

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की एक महिला जवान द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद हिमाचल पुलिस से सुरक्षा मांगी गई है। मंडी सांसद ने राज्य पुलिस के PSO को बुलाया| फिलहाल कंगना रनौत दिल्ली में हैं और दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें PSO प्रदान किया जायेगा | हालांकि, कंगना ने निजी सुरक्षाकर्मियों को भी काम पर रखा है। ये सुरक्षाकर्मी लोकसभा चुनाव और राज्य में प्रचार के दौरान भी उनके साथ थे|

वहीं, सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुलविंदर कौर के खिलाफ धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है|

वहीं, किसान संगठन कुलविंदर कौर के पक्ष में उतर आए हैं। किसान यूनियनों ने कांस्टेबल कुलविंदर कौर के साथ खड़े होने का फैसला किया है। इसके साथ ही किसान संगठन 9 तारीख को मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब से एसएसपी ऑफिस तक न्याय मार्च निकालेंगे |

author avatar
Editor Two
Continue Reading

Entertainment

आज ही के दिन Moose wala की हुई थी मौत, गानों के जरिए आज भी ज़िंदा है फैंस के दिलो में

Published

on

आज वह दिन है जिस दिन दिवंगत पंजाबी गायक सिधू Moose Wala की हत्या कर दी गई थी। पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला की आज दूसरी पुण्य तिथि है। दरअसल 29 मई को सिद्धू Moose Wala की हत्या कर दी गई थी| पंजाबी गायक सिद्धू Moose Wala की हत्या को दो साल हो गए हैं।

लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि सिद्धू Moose Wala की बरसी बड़े पैमाने पर नहीं मनाई जाएगी| इस बात की जानकारी दिवंगत गायक के पिता बलकौर सिंह ने साझा की है| उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण यह सिर्फ परिवार तक ही सीमित रहेगा|

बलकौर सिंह के परिवार ने कहा कि जब तक सिद्धू Moose Wala के हत्यारों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक न्याय के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी| पिछले साल मूसेवाला की पहली वर्षगांठ पर मनसा में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर भारी भीड़ उमड़ी|

सिधू Moose Wala का जन्म कहाँ हुआ था?
युवाओं के पसंदीदा गायकों और रैपर्स में से एक सिधू Moose Wala का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मनसा जिले के मूसा गांव में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाले सिद्धू Moose Wala का मूल नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था।

करियर की शुरुआत

सिद्धू मूसेवाला ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में नहीं बल्कि एक गीतकार के रूप में की थी। इस मशहूर गाने का नाम लाइसेंस है, जिसे पंजाबी सिंगर निंजा ने गाया है| इसके बाद जी वेगन के जरिए सिद्धू मूसेवाला पहली बार एक गायक के रूप में सबके सामने आए। हालाँकि, सिद्धू मूसेवाला को उनके प्रसिद्ध गीत सो हाई के लिए सबसे ज्यादा पहचाना जाता है। सिद्धू के इस ट्रैक को दुनियाभर में लोगों ने पसंद किया था|

author avatar
Editor Two
Continue Reading

Entertainment

Malaika Arora ने अपने EX पति के व्यवहार पर की टिप्पणी , अरबाज खान ने दिया जवाब

Published

on

इस वक्त Malaika Arora काफी सुर्खियों में है। हाल ही में Malaika Arora-Arbaaz Khan के बेटे अरहान खान का पॉडकास्ट शो ‘डंब बिरयानी’ शरू हुआ है और ये शो काफी सुर्खियों में है | इस शो के अब तक दो एपिसोड आ चुके हैं| पहले एपिसोड में Arbaaz Khanअपने भाई सोहेल खान के साथ नजर आए और दूसरे एपिसोड में मलाइका अरोड़ा ने हिस्सा लिया| शो में मलाइका ने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बात की| इसी बीच उन्होंने अपने पूर्व पति अरबाज खान के व्यवहार पर टिप्पणी की है।

बतादे की अब अरबाज ने Malaika Arora के बयान पर अपनी राय जाहिर की है। अरबाज ने ‘जूम एंटरटेनमेंट’ से बातचीत में कहा, देखिए ये मां और उसके बेटे का मामला है, ये उनकी राय थी| मुझे लगता है कि वह अपनी राय रखने के हकदार हैं। हां, ये जरूर सोचा होगा कि मैं कुछ मामलों में फैसले लेने में अक्षम हूं|

अरबाज ने Malaika Arora के उस बयान के बारे में भी बात की जिसमें Malaika Arora ने अरबाज को निष्पक्ष और स्पष्टवादी व्यक्ति बताया था। अरबाज ने इंटरव्यू में इस मुद्दे को उठाया और कहा, “लेकिन मैंने भी इंटरव्यू से पढ़ा, उन्होंने कहा कि मेरे विचारों में बहुत स्पष्टता थी और मैं बहुत स्पष्ट भी हूं। यह ठीक है इसमें ज्यादा सोचने और इसे गंभीरता से लेने की कोई बात नहीं है।

‘डंब बिरयानी’ पॉडकास्ट के दौरान, अरहान ने मलायका से उनके पिता के गुणों के बारे में पूछा। मलाइका ने अरहान से कहा कि उनका व्यवहार बहुत आकर्षक नहीं है| उनकी (अरबाज) तरह आप भी बड़े फैसले लेने में सक्षम नहीं हैं, जो मुझे पसंद नहीं है।’ आप यह तय नहीं कर सकते कि आपकी शर्ट किस रंग की होगी, आपको क्या खाना चाहिए, आपको किस समय उठना चाहिए।

आपको बता दें कि Malaika Arora और अरबाज की शादी को 19 साल हो गए हैं। 2017 में उनका तलाक हो गया। अरबाज ने 2023 में शूरा खान से शादी की। पिछले कुछ सालों से मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

author avatar
Editor Two
Continue Reading

Trending