Connect with us

Delhi

राजस्थान: शोभा यात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, 2 की मौत, 8 लोगों को कुचला

Published

on

नेशनल डेस्क: राजस्थान में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां नागौर के डेगाना में शोभा यात्रा चल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो कार शोभा यात्रा में घुस गई, जिसने करीब एक दर्जन लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो कार ड्राइवर को हार्ट अटैक आया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। हार्ट अटैक के बाद ड्राइवर का कार से नियंत्रण नहीं रहा और गाड़ी कई लोगों को कुचलती हुई आगे निकल गई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे बोलेरो भीड़ में घुसती है और लोगों को कुचलती हुई आगे निकल जाती है।

नागौर स्थित डेगाना में विश्वकर्मा जयंती के दौरान जब बाजार में शोभा यात्रा निकल रही थी तो इस दौरान काफी भीड़ थी जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि बोलेरो चालक पहले तो शोभायात्रा के पीछे धीरे-धीरे चल रहा था, लेकिन अचानक से बोलेरो गाड़ी की स्पीड बढ़ जाती है और लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ जाती है। इसके बाद वहां पर चीख पुकार मच जाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News3 hours ago

पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए खेलों को कर रही प्रोत्साहित

Breaking News3 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ को दी हरी झंडी

Breaking News3 hours ago

पंजाब के सबसे ईमानदार CM के खिलाफ कुछ नहीं मिला, इसलिए उन्हें पिछले दरवाज़े से निशाना बनाने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

Breaking News3 hours ago

गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा

Breaking News20 hours ago

मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नू