Connect with us

Delhi

बिहार के लखीसराय हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Published

on

बिहार के लखीसराय में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. ये लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लखीसराय में सड़क दुर्घटना दुखद है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। साथ ही, मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहा है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है. आज सुबह लखीसराय में ट्रक और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

पुलिस ने बताया कि टेंपो विपरीत दिशा से आ रहा था और उसमें 15 यात्री सवार थे. ट्रैफिक कम होने के कारण दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। मृतकों की पहचान वीर पासवान, विकास कुमार, विजय कुमार, दिबाना पासवान, अमित कुमार, सोनू कुमार, किशन कुमार और मनोज गोस्वामी के रूप में की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News3 hours ago

पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा-मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए खेलों को कर रही प्रोत्साहित

Breaking News3 hours ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास के लिए ‘रणजीतगढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी बिल, 2026’ को दी हरी झंडी

Breaking News3 hours ago

पंजाब के सबसे ईमानदार CM के खिलाफ कुछ नहीं मिला, इसलिए उन्हें पिछले दरवाज़े से निशाना बनाने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

Breaking News3 hours ago

गुटों के समझौतों पर टिका नेतृत्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निराशा का कारण; संगरूर और मालवा की हुई अनदेखी: अमन अरोड़ा

Breaking News20 hours ago

मैं अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करूंगा, लेकिन हर सवाल का जवाब है मेरे पास: बलतेज पन्नू