Connect with us

Delhi

Delhi के एक मकान में हुआ डबल मर्डर, चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोस

Published

on

रामनामी के दिन Delhi के शकरपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक से मकान से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी | चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग घर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी हुई तो सब सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि उनका पोता घर के कमरे में था और बेटा गायब था, इतना ही नहीं कमरे में बहू और बहू के भाई के शव पड़े थे|

बताया जा रहा है कि IT कंपनी में काम करने वाले श्रेय ने अपनी ही 29 साल की पत्नी और 18 साल के साले की चाकू मारकर हत्या कर दी| इस घटना के बाद से वह घर से गायब है| पुलिस का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद श्रेय मौके से फरार हो गया| हालांकि, हत्या क्यों हुई और इसके पीछे क्या मकसद है यह अभी तक पता नहीं पाया है|

पुलिस को घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब पहली मंजिल पर रहने वाले श्रेय के पिता अपने बेटे को जगाने गए। ऊपर जाकर देखा तो दरवाजा खुला था। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि उसका दो साल का पोता बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जबकि कमरे में श्रेय की पत्नी और श्रेय के साले की लाशें पड़ी थीं| कमरे में यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पड़ोस के लोग तुरंत उसके घर आ गए।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई| पुलिस के मुताबिक, उन्होंने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी श्रेय की तलाश शुरू करदी |
इस मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा दिए गए बयानों में कई तरह के विरोधाभास हैं | फिलहाल पुलिस परिवार वालो से पूछताछ कर रही है | पुलिस भी हर पहलु से मामले की जाँच कर रही है |

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News12 hours ago

अकाली दल-भाजपा का गठबंधन बेनकाब, सुखबीर बादल बेअदबी के केसों से बचने के लिए पंजाब के हितों से समझौता कर रहे हैं: रणबीर सिंह ढींडसा

public12 hours ago

भाजपा-अकाली सरकार पंजाब की सुरक्षा में नाकाम रही, उनके शासन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब चोरी हुए और बेअदबी की बार-बार घटनाएं हुईं: मनविंदर सिंह ग्यासपुरा

Breaking News16 hours ago

भारत की धमाकेदार जीत, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में एंट्री

public16 hours ago

पंजाब में फिर बढ़ा बिजली संकट, थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद; लोगों को बिजली कटों का सामना

public17 hours ago

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप धालीवाल