Connect with us

Chandigarh

छोटे भाई ने बड़े भाई को जोर से जमीन पर पटका, हुई मौत

Published

on

चंडीगढ़ के एक घर में उस वक्त कोहराम मच गया जब छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला | दरअसल माँ के सामने बैठ कर दोनों भाई शराब पी रहे थे ऐसी बीच दोनों में झगड़ा हो गया और एक भाई ने दूर को जमीन पर जोर से पटका की उसकी मौत हो गई| यह घटना धनास में रात के वक्त हुई| मृतक की पहचान अमरजीत उर्फ ​​गोगा (34) के रूप में हुई है। मां की शिकायत पर सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी छोटे भाई जसपाल उर्फ ​​भूरा (28) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

आपको बतादें की शिकायतकर्ता शिंद्रो (55) का कहना है कि 23 दिसंबर की रात करीब 10 बजे उसका बड़ा बेटा अमरजीत उर्फ ​​गोगा और उसका छोटा बेटा जसपाल उर्फ ​​भूरा घर पर एक साथ शराब पी रहे थे।इस बीच वह भी घर में मौजूद थे. इसी दौरान अमरजीत ने जसपाल से किरायेदार से 100 रुपये लाने को कहा। जसपाल ने इससे इनकार करते हुए कहा कि किराएदार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। दोनों के बीच बहस छिड़ गई और बड़ा बेटा अपनी मां (शिकायतकर्ता) से दूध के पैसे मांगने लगा। मां ने भी पैसे देने से इनकार कर दिया, जिस पर वह गाली-गलौज करने लगा. छोटे भाई ने इसका विरोध किया। इसी बीच छोटे भाई ने बड़े भाई को उठाकर जमीन पर पटक दिया. इससे अमरजीत के सिर पर गंभीर चोट लग गयी. वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.

मां को लगा कि कहीं वह शराब के नशे में तो नहीं उठ रहा है. जब काफी देर तक अमरजीत नहीं उठा तो मां ने किरायेदार की मदद से पीसीआर को फोन किया और अमरजीत को पीजीआई ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसी बीच आरोपी जसपाल फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी जसपाल को दौरे पड़ने लगे, जिसके बाद उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National14 hours ago

‘‘AAP’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका- संजय सिंह

Punjab15 hours ago

कुरुक्षेत्र में शादी के 3 साल बाद पहली बार ससुराल पहुंचे CM भगवंत मान, पत्नी और लाडली बेटी संग निभाई ‘फेरा’ रस्म

National15 hours ago

मोहाली में AAP ने राघव चड्ढा का पुतला फूंका:पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने सात सांसदों के विरोध प्रदर्शन, गद्दारी करने का आरोप

Politics17 hours ago

डेराबस्सी बस स्टैंड पर AAP का प्रदर्शन:“पंजाब के गद्दार मुर्दाबाद” के नारे लगाए, MLA रंधावा बोले- नेताओं ने निजी स्वार्थ में बदली पार्टी

Punjab19 hours ago

पंजाब में ड्रग्स माफिया का खात्मा, भगवंत मान के एक्शन से 98000 क्रिमिनल अरेस्ट, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल