Connect with us

Chandigarh

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज से मिला ये खास प्रतिनिधिमंडल

Published

on

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज से आज यहां चंडीगढ़ में माता गुजरी मेडिकल यूनिवर्सिटी, किशनगंज, बिहार के कुलपति और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री बलवंत सिंह रामुवालिया की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

इस मुलाकात के दौरान श्री बलवंत सिंह रामुवालिया और उनके साथ आए हुए प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में स्वीकृत किए गए ‘हरियाणा ट्रैवल एजेंटों का पंजीकरण और विनियमन विधेयक, 2024’ हेतु गृह मंत्री के प्रयासों की सराहना की। रामुवालिया ने कहा कि गृह मंत्री श्री अनिल विज के प्रयासों से यह विधेयक मंजूर किया गया जो युवाओं के अवैध इमिग्रेशन पर लगाम लगाने में कारगर होगा। 

इस प्रतिनिधिमंडल में श्री इसप्रीत सिंह, श्री सर्वजीत सिंह, श्री देवेंद्र सिंह और श्री जगतार सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर श्री रामुवालिया ने गृह मंत्री को सम्मान का सूचक सिरोपा भी भेंट किया।

उल्लेखनीय  है कि गत दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में निर्दोष और बेरोजगार युवाओं को अवैध आप्रवासन (इमीग्रेशन)रैकेट का शिकार होने से बचाने के लिए ‘हरियाणा ट्रैवल एजेंटों का पंजीकरण और विनियमन विधेयक, 2024’ को स्वीकृति प्रदान की गई है। आप्रवासन से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों में लगे भ्रष्ट ट्रैवल एजेंटों द्वारा धोखा दिए जाने वाले व्यक्तियों, विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा राज्यों से, की परेशानी को कम करने के लिए यह साहसिक पहल की गई है।

इस विधेयक की मुख्य विशेषताओं में यह शामिल है कि कोई भी व्यक्ति अधिनियम के तहत पंजीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना ट्रैवल एजेंट का पेशा नहीं कर सकता।   आवेदन सक्षम प्राधिकारी को निर्दिष्ट समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों, शुल्क के साथ प्रस्तुत करना होगा। सक्षम प्राधिकारी आवेदन विवरण को सत्यापित करने के बाद पंजीकरण प्रमाणपत्र जारी कर सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News18 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News21 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News21 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ