Connect with us

Chandigarh

Republic Day: हाई अलर्ट पर Punjab, फील्ड में उतरे बड़े पुलिस अधिकारी

Published

on

गणतंत्र दिवस को देखते हुए राज्य के सभी ए.डी.जी.पी. तथा आई.जी. रैंक के अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं और उन्हें दिए गए क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। गणतंत्र दिवस में अति विशिष्ट व्यक्तियों जिनमें पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा राज्य के अन्य मंत्रीगण शामिल हैं, द्वारा फहराए जाने वाले राष्ट्रीय ध्वजों को देखते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव ने सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों को हैडक्वार्टर से फील्ड में भेज दिया है।

राज्य में गणतंत्र दिवस के दौरान अमन व शांति बनाए रखने के लिए 20,000 से अधिक पुलिस फोर्स को ड्यूटी पर लगाया गया है। गणतंत्र दिवस में अभी 1 दिन का समय शेष है जिसे देखते हुए आज से ही सभी अधिकारियों ने फील्ड में जाकर संबंधित पुलिस कमिश्ररों तथा एस.एस.पीज. के साथ तालमेल बिठाते हुए सुरक्षा को लेकर योजना बनानी शुरू कर दी है। आज राज्य के विभिन्न शहरों व जिलों में सीनियर पुलिस अधिकारियों ने जिलों के अधिकारियों के साथ मिलकर चैकिंग की और संदिग्ध स्थानों पर विशेष पुलिस दस्तों को तैनात किया गया है।

राज्य के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों तथा अंदरुनी बाजारों में विशेष सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी तरह से जिन स्थानों पर गणतंत्र दिवस वाले दिन परेड का आयोजन किया जाना है वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध करते हुए शहरों में आने-जाने वाले मार्गों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। डी.जी.पी. ने सभी पुलिस अधिकारियों का उत्तरदायित्व तय करते हुए उनके कंधों पर सुरक्षा की कमान सौंपी। पंजाब चूंकि सीमावर्ती राज्य है इसलिए सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News18 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News20 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ