Connect with us

Chandigarh

सरकारी डाक्टर सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

Published

on

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने डाक्टरी रिपोर्ट (एम.एल.आर.) जारी करने के बदले रिश्वत लेने के आरोप में एक सरकारी डाक्टर और उसके सहायक समेत कुल 5 मुलजिमों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इस मामले में एक दर्जा- 4 मुलाजिम को बिचोला बनकर रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में कुल 5 मुलजिमों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए और धारा 193, 465, 466, 471, 120-बी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। इनमें सिविल अस्पताल फिरोजपुर में तैनात डा. शशि भूषण, उसका सहायक राम प्रसाद उर्फ छोटू, जो कि अस्पताल में दर्जा-4 मुलाजिम है, के अलावा 3 आम व्यक्ति रेखा, उसका पिता शम्मी और माता आशा, सभी निवासी खटीक मंडी, फिरोजपुर छावनी शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि इस संबंधी एक शिकायत की पड़ताल के दौरान पता लगा कि शिकायतकर्त्ता तरसेम का अपनी पत्नी रेखा के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें 09. 07. 2020 को उसके ससुराल परिवार की तरफ से उसके दाहिने हाथ और बाईं टांग की हड्डी तोड़ दी गई थी। इस संबंधी उसकी पत्नी रेखा, सास आशा, ससुर शम्मी और साला सोनू के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में केस दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्त्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसने तारीख 24 फरवरी 2021 को अपने मोबाइल फोन की एप्लीकेशन के द्वारा चैक किया था कि उसकी पत्नी रेखा और उसके उक्त पारिवारिक मैंबर उक्त दर्जा- 4 कर्मचारी राम प्रसाद उर्फ छोटू को रिश्वत दे रहे थे, जिसने आगे डा. शशि भूषण को वह रिश्वत सुपुर्द की थी जिससे तरसेम ( शिकायतकर्त्ता) पर झूठा और फर्जी केस दर्ज करवा के उसको उलझाया जा सके। मुलजिम छोटू इस मामले में उक्त डाक्टर के लिए रिश्वत लेने और उसको आगे देने के लिए बातचीत के द्वारा मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की