Connect with us

Chandigarh

भूपेंद्र हुड्डा कहते हैं रोहतक उनका गढ़, पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पता नहीं कितनों के गढ़ तोड़े : Anurag Danda

Published

on

Anurag danda from Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Anurag Danda ने मंगलवार को रोहतक लोकसभा और विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान उनके साथ पंजाब सरकार में मंत्री और रोहतक लोकसभा के प्रभारी कुलदीप सिंह धालीवाल, जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र हुड्डा, प्रदेश सचिव अनु कादयान, प्रदेश सह सचिव अनिल रंगा व लवलीन टुटेजा, उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश में प्रदेश और देशभर में दिन दोगुनी और रात चौगुनी तरकी कर रही है। आने वाला समय आम आदमी पार्टी और प्रदेश के लोगों के लिए बहुत सुनहरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को रोहतक लोकसभा के इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। ये लगातार कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे कि किस प्रकार पंजाब में आम आदमी पार्टी ने आम लोगों की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा कहते हैं कि रोहतक उनका गढ़ है, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी ने पता नहीं कितनों के गढ़ को तोड़ा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमन मोही, चेयरमैन वक्फ बोर्ड को रोहतक विधानसभा के इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है, ये भी भी रोहतक के कार्यकर्ताओं का लगातार मार्गदर्शन करते रहेंगे। क्योंकि पहले भी डॉ. संदीप पाठक जी की टीम हर विधानसभा और लोकसभा को संभाल रही थी। पंजाब में ये लोग चुनाव जीतवाकर आए हैं। पॉलिटिकल रिकवायरमेंट क्या होती हैं, पोलिटिकल लीडर के साथ कैसे कम्युनिकेट करना है, उनकी बातों को समझकर आगे कैसे अच्छे तरीके से रणनीति को समझा सकें, इन सारी बातों के मद्देनजर इनकी ड्यूटी यहां पर लगी है। इन्होंने चंडीगढ़ की मीटिंग में कमेंटमेंट भी किया है कि पूरी ताकत झोंक देंगे और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर मानेंगे। 

उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जितना ज्यादा इनको सहयोग करेंगे, उतने ही अच्छे रिजल्ट ये लोग अपने विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में निकालने में कामयाब हो पाएंगे। किसी भी तरीके का कोई भी इश्यू हो, उसका हल निकालने की ओर ध्यान दें और इनके निदेर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रोहतक के लोकसभा प्रभारी और विधानसभा प्रभारी के सहयोग से आम आदमी पार्टी जबरदस्त जीत हासिल करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
National7 hours ago

29 में से 9 गाड़ी कंपनियों ने माना, ई-20 से 2023 से पहले की 30 करोड गाड़ी होंगी खराब- केजरीवाल

National10 hours ago

मोदी जी पुलिस के दम पर नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20 को रुकवाने की कर रहे कोशिश- केजरीवाल

Punjab14 hours ago

न फरमाइश, न पेपर लीक, न कैश, मेरिट पर पंजाब के 69 हजार युवाओं को दे चुका हूं सरकारी नौकरी- भगवंत सिंह मान

Punjab14 hours ago

कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में 70.52 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Punjab14 hours ago

सरकार ने बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों की वित्तीय मांगों के समाधान के लिए वित्तीय कमेटी गठित, 15 अगस्त तक देगी रिपोर्ट: हरपाल सिंह चीमा

Punjab4 weeks ago

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट की ओर से लैंड पूलिंग के लाभों में वृद्धि

Punjab4 weeks ago

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब कैबिनेट द्वारा ‘एस.आई.आर.’ को सुगम बनाने के लिए प्रमुख नागरिक सेवाओं की सरकारी फीस माफ

Punjab4 weeks ago

CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब भर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से संबंधित संशोधन को मंजूरी

Punjab4 weeks ago

वित्त मंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के 619 रिक्त पद भरने की घोषणा की