Connect with us

Chandigarh

कांग्रेस राज में ही आएंगे खिलाडिय़ों के अच्छे दिन: सुधा भारद्वाज

Published

on

चंडीगढ़ :  हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुधा भारद्वाज ने कहा है कि प्रदेश की वर्तमान सरकार खेल और खिलाड़ी विरोधी सरकार है। पिछले पांच वर्षों से प्रदेश के खिलाडिय़ों कहीं भी सुनवाई नहीं हुई है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में खिलाड़ी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सुधा भारद्वाज पंचकूला के सैक्टर-पांच में धरना दे रहे खिलाडिय़ों का समर्थन करने पहुंची। वर्ष 2018 में ग्रुप डी के तहत नियुक्त किए गए 604 खिलाडिय़ों को आजतक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं। यह खिलाड़ी कई दिनों से पंचकूला में धरने पर बैठे हैं।

सुधा भारद्वाज ने खिलाडिय़ों को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि वर्ष 2024 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी। कांग्रेस की सरकार में ही खिलाडिय़ों के अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पदक लाओ, पद पाओ योजना के तहत खिलाडिय़ों को पुलिस में उच्च पदों पर नौकरियां प्रदान की गई हैं। वर्तमान भाजपा सरकार ने इस नीति को खत्म करने का काम किया है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान आज हालात ऐसे पैदा हो गए हैं कि खिलाड़ी खेलों की तरफ आना तो दूर खेलों से सन्यास लेने लगे हैं। इस सरकार ने खिलाडिय़ों को कोई पद नहीं दिया और पदकों की गरिमा को भंग किया है।

सुधा भारद्वाज ने प्रदेश सरकार से जल्द खिलाडिय़ों के रूके हुए नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार खिलाडिय़ों की मांग पर गंभीर नहीं हुई तो महिला कांग्रेस उनके संघर्ष का समर्थन करेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Punjab14 hours ago

AAP विधायक बोलीं- BJP पंजाब में ऑपरेशन लोटस-2 चला रही:हरियाणा CM ने मुझे बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर, टिकट का लालच भी दिया

Delhi17 hours ago

नेताओं को हायर कर सकते हैं तो फायर क्यों नहीं? संसद में राघव चड्ढा ने की MP/MLA को बर्खास्त करने वाले नियम की मांग

Punjab18 hours ago

पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग:CM मान की अगुवाई में बन रही स्ट्रेटजी, मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद

National19 hours ago

आम आदमी पार्टी का 12 फरवरी के भारत बंद को पूर्ण समर्थन का एलान; कहा- मजदूरों और किसानों की लड़ाई हमारी लड़ाई

Punjab19 hours ago

पंजाब सरकार राज्य में ग्राम न्यायालय के मुद्दे पर सभी कानूनी विकल्पों की पड़ताल करेगी: CM भगवंत सिंह मान