Connect with us

Chandigarh

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद खिलाड़ियों से मिले सीएम मनोहर, हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्डियों को दिया सम्मान

Published

on

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में जाकर मुलाकात की तो वहीं उन्होंने अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत प्रदेश के खिलाडिय़ों व उनके प्रशिक्षकों को हरियाणा भवन में सम्मानित किया। राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री खट्टर ने इस वर्ष सूरजकुंड में आयोजित होने वाले हस्तशिल्प मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने का निमंत्रण दिया जिसे महामहिम राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया। यह मेला 2 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होगा।  इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सूरजकुण्ड मेले का उद्घाटन करने के उनके निमंत्रण को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। वे 2 फरवरी को इस मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से प्रदेश सरकार के प्रयासों को और अधिक हौसला मिलेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत खिलाडिय़ों व उनके प्रशिक्षकों से मुलाकात की।

अर्जुन अवार्डी खिलाडिय़ों को दिया सम्मान 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में अर्जुन अवार्ड से पुरस्कृत प्रदेश के खिलाडिय़ों व उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुनील कुमार (कुश्ती), अंतिम पंघाल (कुश्ती) व दीक्षा डागर (गोल्फ) को बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने खिलाडिय़ों से सुझाव मांगे कि किस प्रकार से हरियाणा में खेलों को और बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पर खिलाडिय़ों ने हरियाणा की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल नीति से खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ा है और इस खेल नीति से प्रभावित होकर युवा खेलों की ओर आकर्षित हुए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि म्हारे हरियाणा की धरा हमेशा प्रतिभाओं से भरी रही है और इसी धरा के होनहार खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा से खेलों में प्रदेश के साथ-साथ भारत को भी गौरवान्वित किया है। 

बेहतर सिंचाई योजनाओं के लिए हरियाणा को मिला अवार्ड

पिछले करीब सवा 9 वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से लागू की गई अनूठी योजनाओं के चलते हरियाणा की झोली में अनेक अवार्ड आए हैं। सुशासन के लिए हरियाणा को सूचकांक अवार्ड मिला। बिजली के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए भी पिछले दिनों हरियाणा सरकार को पुरस्कार दिया गया था। अब हरियाणा को केंद्र सरकार ने नैशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजैक्ट के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह अवार्ड राज्य में बेहतर सिंचाई योजनाओं को लागू करने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि सिंचाई विभाग मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास है। इससे पहले भी हरियाणा को अनेक क्षेत्रों में अवार्ड मिल चुके हैं। सुशासन की दिशा में हरियाणा को सूचकांक अवार्ड दिया जा चुका है जबकि बिजली के क्षेत्र में बेमिसाल योजनाएं लागू करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों हरियाणा सरकार को अवार्ड दिया गया था। उल्लेखनीय है कि अक्तूबर 2014 में मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने शिक्षा खेती स्वास्थ्य बिजली पर्यावरण पर्यटन खेल जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया है। हरियाणा में सिंचाई की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस कड़ी में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का दायरा विस्तृत किया गया है। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाने वाले किसानों को अनुदान दिया जाता है। इसके अलावा तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है तो भूजल के अत्यधिक दहन को रोकने के लिए भी मेरा पानी मेरी विरासत योजना हरियाणा में लागू की गई है। इसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। अटल भूजल योजना के अंतर्गत हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्र में रिचार्जिंग वैल लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही किसान अब बड़े पैमाने पर टैंकों के जरिए के जरिए पानी का स्टोर भी कर रहे हैं।

वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुजरात के गांधीनगर में आयोजित होने वाले वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में वीरवार को शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि गुजरात में हर दो वर्ष में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट कार्यक्रम होता है। यह कार्यक्रम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू किया था। इसमें देश-विदेश के निवेशक भाग लेते हैं और अलग-अलग क्षेत्र के लोग वहां चर्चा के लिए पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि उनके वहां पर कई कार्यक्रम रखे गए हैं। इस कार्यक्रम में अफ्रीकन देशों से हरियाणा का कैसे जुड़ाव हो सकता है और वहां के लोग यहां क्या योगदान दे सकते हैं, शिक्षा, टैक्नोलॉजी आदि विषयों पर चर्चा होगी और हम अफ्रीकन देशों में कृषि क्षेत्र में किस प्रकार से मददगार हो सकते हैं।

देश में वैसा ही माहौल जैसा भगवान श्रीराम अयोध्या आगमन पर था: खट्टर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सदियों से देशवासियों को इस दिन का इंतजार था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो और अब वह घड़ी आ गई है, जब मंदिर पूर्णतया बनकर तैयार है। इस मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस भव्य मंदिर के उद्घाटन अवसर पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित होंगे। पूरे देश के जनमानस में खुशी की लहर है और आज देश में वैसा ही माहौल है जैसा सदियों पहले भगवान श्री रामचन्द्र की लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने पर था। वैसा ही देश में 22 जनवरी को दीपावली जैसा वातावरण रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन रहेगा। उन्होंने इस मौके पर सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सामाजिक कार्यक्रम है, सब संस्थाएं इस कार्य में लगी हुई है, जो घर-घर जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा से 9 फरवरी को अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। कुछ लोगों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत फ्री ले जाया जाएगा और इस योजना के दायरे में नहीं आने वाले लोग, जिनकी आय निर्धारित सीमा से अधिक है, वे किराया भरकर जा सकेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Breaking News17 hours ago

बल्लूआना में आम आदमी पार्टी और हुई मज़बूत

Breaking News19 hours ago

CM भगवंत मान ने चप्पड़चिड़ी से ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण का किया आगाज, बाइक रैलियों को दिखाई हरी झंडी

Breaking News19 hours ago

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन, अभिजीत दीपके समेत 3 नेता हिरासत में; जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त

Breaking News22 hours ago

चंडीगढ़ ईसी ऑफिस के बाहर सीजेपी के समर्थन में युवा संगठनों के रोष प्रदर्शन को समर्थन देगी आप, चीफ चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेगी

Breaking News22 hours ago

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ